________________
कुहरा
कुहरा - (पु० ) वायुमंडल में ठंडा होकर गिरनेवाले जलकण, ओस, धुंध
कुहराम - अ० (पु० ) 1 भगदड़, हलचल 2 रोना- कलपना कुहासा - ( पु० ) बो० 1 कुहरा, कोहरा 2 ओस कुहुक - (स्त्री.) कुहक (हिं०)
कुहुकना - (अ० क्रि०) = कुहकना, चहचहाना कुहू सं० (स्त्री०) 1 कोयल की कूक 2 अमावस्या की रात कुहेलिका-सं० (स्त्री०) बो० कुहरा कूँच - ( स्त्री०) 1 बुरुश, ब्रश 2 बड़ी सँड़सी (सँडासी) कूँचना - (स० क्रि०) बो० = कुचलना कूँचा - (पु० ) 1 कलछा 2 जहाज़ के टूटे हुए टुकड़े 3 कुचला हुआ पदार्थ (जैसे- कूँचा आम) कूँची - ( स्त्री०) 1 ब्रश 2 तूलिका । करना 2 रंग चढ़ाना
-देना 1 कूँची से साफ़
कूँज - ( पु० ) = कराँकुल कूंड़ - ( पु० ) 1 लोहे की टोपी 2 पानी निकालने का डोल जैसा बर्तन
कूड़ा - (पु० ) बो० 1 पानी रखने का चौड़े मुँह का बड़ा बर्तन, कुंडा 2 गमला 3 कठौता
कूँड़ी - (स्त्री० ) 1 पत्थर की कटोरी 2 छोटी नाँद 3 कोल्हू के बीच का गड्ढा
कूँथना - (अ० क्रि०) बो० ) = 1 कहना 2 कबूतरों का गुटरगूँ शब्द करना 3 दबी आवाज़ से कराहना
कुँआ - ( पु० ) = कुआँ
कूईं - (स्त्री०) कमल के समान जल में होनेवाला छोटा पौधा एवं उसका फूल
कूक - 1 (स्त्री०) = 1 कुहक (हिं०) 2 लंबी मधुर ध्वनि II (स्त्री०) घड़ी, बाजे आदि में कुंजी देना कूकना - I (अ० क्रि०) = कुहकना II (स० क्रि०) कुंजी देना. चाबी देना
कूकर - (पु० ) बो० कुत्ता, श्वान । कौर (पु० ) 1 तुच्छ वस्तु. हीन पदार्थ 2 कुत्ते के लिए छोड़ा गया भोजन नींद (स्त्री०) हल्की नींद: बसेरा थोडा विश्राम
कूच - फ़ा० ( पु० ) एक स्थान से दूसरे स्थान जाना, रवानगी (जैसे सेना का युद्ध के लिए कूच करना) । का डंका, -का नक्कारा प्रस्थान करना; बोलना 1 रवाना होना
2 प्रस्थान का आदेश करना
कूचा - फा० (पु० ) सँकरा मार्ग, तंग रास्ता, गली (स्त्री०) गलियों में व्यर्थ इधर-उधर घूमना; बंद गली
175
कूचिका, कूची - ( स्त्री०) कूँची कूज - ( स्त्री०) ध्वनि, शब्द
गर्दी बंद (पु० )
कूजन-सं० ( पु० ) पक्षियों की कलरव क्रिया कूजना - (अ० क्रि०) कलरव करना चहकना कूज़ा - फा० ( पु० ) 1 कुल्हड़ 2 कुल्हड़ में जमाई गई मिस्त्री कूजित -सं० (वि०) 1 ध्वनित 2 मधुर स्वर में कहा हुआ 3 ध्वनिपूर्ण
कूट - I सं० (वि०) 1 मिथ्यावादी, झूठा 2 छली, धोखेबाज़ 3 बनावटी (जैसे- कूट मुद्रा) 4 जटिल (जैसे प्रश्न ) II (पु० ) 1 छल, धोखा 2 बनावट 3 रहस्य 4 असत्य
कूदना
5 व्यंग्य (जैसे- कूटोक्ति) 6 शीर्ष, चोटी। ~उपाय ( पु० ) धोखा देने की तरकीब; ~करण (पु०) जाली चीज़ बनाना; - कर्म (पु० ) छल, धोखेबाज़ी कर्मा (पु०) धोखा देनेवाला व्यक्ति; ~ क्षेत्र (पु० ) षड्यंत्र का स्थान; ग्रंथ (पु०) ग्रंथ जिसका कर्ता अज्ञात हो; ~ता (स्त्री० ) 1 कूट होने की अवस्था 2 कपट, छल 3 झूठ 4 कठिनाई; नीति (स्त्री०) छिपी हुई चाल, गुप्त चाल; ~नीतिक ( वि० ) = कूटनैतिक नीतिज्ञ (वि०) कूटनीति जाननेवाला; ~नीतिज्ञता (स्त्री०) कूटनीति की जानकारी; नैतिक (वि०) कूटनीति का; पण (पु० ) = कूट मुद्रा; पण्य (पु० ) खोटा माल प्रबंध (पु०) धोखा देने का इंतज़ाम, षड्यंत्र; प्रश्न (पु० ) पहेली -भाषा (स्त्री०) संकेत भाषा, गुप्त भाषा -मुद्र (पु०) जाली मुहर; मुद्रा (स्त्री०) जाली सिक्का युद्ध (पु०) झूठमूठ का युद्ध योजना (स्त्री०) कुचक्र, षड्यंत्र रचना (स्त्री०) फँसाने की युक्ति, फंदा लेख (पु०) जाली दस्तावेज़; साक्षी (पु० ) झूठा गवाह साक्ष्य (पु० ) झूठी गवाही; ~स्थ I (पु० ) ईश्वर, परमात्मा I] (वि०) 1 जो सबसे ऊपर हो 2 अटल, अचल 3 अविनाशी ~ स्थल (पु० ) विशेष स्थान जो सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हो, षड्यंत्र स्थल; स्वर्ण (पु०) जाली सोना
कूटक - I सं० (वि०) 1 छल हेतु बनाया 2 छल के उद्देश्य से कही गई (जैसे- कूटक दृश्य कूटक आख्यान) Il (पु० ) धोखा-धड़ी
कूटना - (स० क्रि०) 1 लगातार पीटना (जैसे- अनाज कूटना ) 2 मारना पीटना (जैसे- उस बदमाश को खूब कूटना) 3 बधिया करना । कूट-कूटकर भरना दबा-दबाकर अधिक मात्रा में भरना
कूटाख्यान -सं० ( पु० ) कल्पित कथा
कूटार्थ सं० (वि०) जो सरलता से न समझा जा सके कूटावपात -सं० (पु० ) घास-पात से ढका हुआ गड्ढा कूड़ा - ( पु० ) 1 बुहारन 2 रद्दी वस्तुएँ 3 धूल-राख आदि । - कबाड़ करकट, कुर्कुट (पु०) सड़ी-गली वस्तुएँ; -कोठ (पु० ) 1 कूड़ा फेंकने का स्थान 2 कूड़ा फेंकने का पात्र खाना + फा० (पु० ) 1 कूड़ा फेंकने का स्थान 2 कूड़ादान
कूड़ेदान - हिं० + फ़ा० (पु०) वह पात्र जिसमें कूड़ा फेंका जाता है. डस्टबिन
कूढ़ - (वि०) मूर्ख, बेवकूफ़, निर्बुद्धि। मग्ज़ + फ़ा० (वि०) 1 अत्यधिक मूर्ख 2 मंदबुद्धि
कूत - ( पु० ) 1 मूल्य आँकने का काम 2 मन ही मन सोचना-विचारना
कूतना - (स० क्रि० ) 1 अंदाज़ लगाना, अनुमान करना 2 मन ही मन सोचना, कल्पना करना
कूथना - I (अ० क्रि०) बो० 1 कराहना 2 काँखना II (स० क्रि०) कूटना
कूद - (स्त्री०) कूदने की क्रिया (जैसे-ऊँची कूद, बाँस कूद) । ~फाँद (स्त्री०) उछल-कूद
कूदना - I (अ० क्रि०) 1 उछलना 2 छलाँग लगाना, पहाड़ पर कूदना 3 अचानक आ पहुँचना (जैसे- आंदोलन में कूदना)