Book Title: Shiksharthi Hindi Shabdakosh
Author(s): Hardev Bahri
Publisher: Rajpal and Sons
View full book text
________________
927
इन- हिन्दी में ई) क्रि० से कर्तृ०- (काम् से) कामी, (त्यज् से) त्यागी, (दृश से) दर्शी, (युज् से) योगी, (लुभ् से) लोभी, (संन्यस् से) संन्यासी, (स्पृश से) स्पर्शी ।
इन -(हिन्दी में ई) सं० से कर्तृ०- ( अभिमान से) अभिमानी, (अभिलाष से) अभिलाषी, (दंत से) दंती, (दुःख से) दुखी, (भोग से) भोगी, (शास्त्र से) शास्त्री, (सुख से) सुखी । इन - (हिं०) पुं० से स्त्री० -अहिरिन, चमारिन, जुलाहिन, धोबिन, पुजारिन, भिखारिन,
लुहारिन ।
इम-संo से वि०- ( अंत से) अंतिम, (अंतर्) अंतरिम (स्वर्ण से) स्वर्णिम ।
इमा - भाव०- ( अरुण से) अरुणिमा, (काला से) कालिमा, (गुरु से) गरिमा, (नील से) नीलिमा, (महान से ) महिमा, (रक्त से) रक्तिमा, (हरित से) हरीतिमा ।
इय-सं० से वि०- ( क्षत्री से) क्षत्रिय, (जाति से) जातीय, (देश से) देशीय, (भारत से) भारतीय, (राष्ट्र से) राष्ट्रीय, (लेखक से) लेखकीय, (संपादक से) संपादकीय, (स्मरण से) स्मरणीय ।
इयल - ( हिं०) वि०- अड़ियल, दढ़ियल, मरियल, सड़ियल ।
इया - (हिं) क्रि० से कृर्त०- (जड़ना से ) जड़िया, (धुनना से) धुनिया, ( नाचना से) नचइया । इया - (हिं०) सं० से कृर्त०- (ढोलक से) ढोलकिया, (रसोई से) रसोइया, (लख से) लखिया ।
इया - (हिं०) पुं० से स्त्री० - (कुत्ता से) कुतिया, (चिड़ा से) चिड़िया, (चूहा से) चुहिया, (बंदर से) बंदरिया, (बछवा से) बछिया, (बेटा से) बिटिया ।
इंया - (हिं०) लघुता० - अंबिया, कुतिया, खटिया, गठरिया, चुटिया, चुहिया, डलिया, डिबिया, फुड़िया, लुटिया ।
इल - सं० से वि०- (जटा से) जटिल, (धूम से) धूमिल, (पंक से) पंकिल, (फेन से) फेनिल, (सर्प ० से ) सर्पिल, (स्वप्न से) स्वप्निल ।
इष्ठ - वि० से वि०- ( वरु से) वरिष्ठ, (कनीयस् से) कनिष्ठ, (गुरु से) गरिष्ठ, (पापी से) पापिष्ठ, (बली से) बलिष्ठं, (श्रेयस् से) श्रेष्ठ, (स्वादु से) स्वादिष्ठ ।
ई - (हिं०) क्रि० से भाव०- ( घुड़कना से) घुड़की, (चटकना से) चुटकी, (झपकना से) झपकी, (थपकना से) थपकी, (धमकाना से) धमकी, (धुकधुकाना से) धुकधुकी, (बोलना से) बोली, (सिसकना से) सिसकी, (हँसना से) हँसी ।
- (हिं०) सं० से भाव०- ( किसान से) किसानी, (खेत से) खेती, (गुण्डा से) गुण्डई, (चोर से) चोरी, (डाका से) डकैती, (महाजन से) महाजनी, (मेहमान से) मेहमानी ।
ई - पु० से स्त्री० - (कवयिता से) कवयित्री, (किशोर से) किशोरी, (नर से) नारी, (पुत्र से) पुत्री, (ब्राह्मण से) ब्राह्मणी, (युवक से) युवती, (स्वामिन् से) स्वामिनी ।
ई - (हिं०) पु० से स्त्री० - (काका से) काकी, ( गीदड़ से ) गीदड़ी, (घोड़ा से) घोड़ी, (चींटा से) चींटी, (दादा से) दादी (नाना से) नानी, (बकरा से) बकरी, (बेटा से) बेटी, (मामा से) मामी, (मौसा से) मौसी, (लड़का से) लड़की, (हिरन से) हिरनी । - लघुता०- ( गगरा से) गगरी, (गट्ठर से) गठरी, (गोला से) गोली, (घंटा से) घंटी, (घाट से घाटी, (चिमटा से) चिमटी, (छुरा से) छुरी, ( झोला से) झोली, (टोकरा से) टोकरी, (टोप से) टोपी, (डोरा से) डोरी (नाला से) नाली, (प्याला से) प्याली, (हथौड़ा से हथौड़ी।

Page Navigation
1 ... 939 940 941 942 943 944 945 946 947 948 949 950 951 952 953 954