________________
है। ज्योति : २० शब्द जो द्युत् दीप्ती धातुसे इस् प्रत्यय करने पर निष्पन्न होना इसमें द के स्थान पर ज वर्ण का परिवर्तन हो जाता है। यह परिवर्तन वाण वि के नामसे प्रसिद्ध है । पुन: यह परिर्वतन आदि वर्णका होता है इसलिए इसे आदि विपर्यय कहा जाता है। अन्य उदाहरणों में घन, बिन्दु एवं वाट्य शब्दोंको देखा सकता है। हन् हिंसागत्योः धातुमें ह के स्थान पर घ, भिदिर् विदारणे धातुमें भ के स्थान पर व एवं भट् भृत्तौ धातुमें भवर्ण के स्थान पर व वर्णका परिवर्तन हा क्रमशः घन, विन्दु एवं वाट्य शब्द निष्पन्न होते हैं।
(ख) अन्तविपर्यय :- पदोंमें अन्तिम वर्णका भी विपर्यय देखा जाता है | नरक शास्त्रमें अन्तविपर्यय अन्तव्यापत्ति शब्दसे प्रकट होता है । २१ वह प्रापणे धातु में गा ह वर्णके स्थान पर घ करने पर ओघ:, मिह सेचने धातुमें ह के स्थान पर घ करन मेघ:, णह बन्धने धातुमें ह के स्थान पर घ करनेसे नाध:, वह प्रापणे धातुमें स्थान पर ध करनेसे बधूः, मद् तृप्तौ धातुमें अंतिम द् वर्ण के स्थान पर ध करने मधु आदि शब्द निष्पन्न होते हैं। २२
(ग) आद्यन्त विपर्यय :- शब्दके आदि एवं अंतमें वर्णोंका विपर्यय आयन्न विपर्यय है। श्च्युतिर् क्षरणे धातुसे निष्पन्न स्तोक शब्दमें आदि एवं अन्त वर्णका विपर्यय देखा जाता है। इसी प्रकार सृज् विसर्गे धातुसे निष्पन्न रज्जु, कस् विकसने धातुसे निष्पन्न सिकता तथा कृती छेने धातुसे निष्पन्न तर्कु शब्दमें भी आद्यन्त विपर्यय है। 23
वर्ण विपर्ययके अन्तर्गत अल्पप्राणीकरण महाप्राणीकरण आदि ध्वनि परिवर्तनों को देखा जा सकता है जो निरुक्त- आधृत है तथा भाषा वैज्ञानिक महत्वसे मण्डित भी है?
अल्पप्राणीकरण :- इस वर्णविपर्ययमें महाप्राण वर्णके स्थानमें अल्पप्राण वर्ण हो जाता है। भिदिर् विदारणे धातुसे निष्पन्न बिन्दु तथा भट्त्तौ धातुसे निष्पन्न बाट्यमें भ महाप्राण वर्णके स्थान पर ब अल्प प्राण हो गया है। २५ इसी अल्पप्राणीकरणके फलस्वरूप क्रियाओंके द्वित्व होने पर महाप्राण अल्पप्राणमें परिवर्तित हो जाता है। हु धातुसे निष्पन्न जुहोति एवं जहार क्रिया अल्पप्राणीकरण का ही परिणाम है। यदि अल्पप्राणीकरण न हो तो हु धातुसे द्वित्व होने पर हुहोति एवं हहार क्रियापद ही बनेगा लेकिन इस प्रकारके रूप संस्कृत भाषामें प्राप्त नहीं होते।
महाप्राणीकरण :- पदोंमें अल्पप्राण वर्णोंके स्थानमें महाप्राण वर्णोंके परिवर्तन ९७ : व्युत्पत्ति विज्ञान और आचार्य यास्क