________________
जन्म स्थान
देशों को अपने शासन में रख सकता। अस्तु उनमें हमारा जाना आना कम हो गया और उन देशों को भारत की सीमा से बाहिर माना जाने लगा।
महाभारत युद्ध के समय हम वर्तमान भारत के उत्तर तथा उत्तर पश्चिम के सभी देशों को आर्य सभ्यता का अनुयायी पाते हैं। महाभारत काल में आजकल के अफगानिस्तान का नाम गांधार देश था। वहां की राजकन्या गांधारी का विवाह धृतराष्ट्र के साथ हुआ था। गांधारी का भाई शकुनि वहां का राजा था। अफगानिस्तान के पश्चिम में ईरान का नाम उन दिनों मद्र देश था। वहां का राजा शल्य था, जिसकी बहिन माद्री से राजा पाण्डु का विवाह हुआ था। -
महाभारत की घटना के कुछ बाद मद्र देश में महात्मा जरथन ने जन्म लेकर प्राचीन वैदिक धर्म के आधार पर एक नया धर्म चलाया, जिसको आजकल पारसी धर्म कहते हैं। यह लोग अभी तक प्राचीन आर्यों के समान जिंद अवस्ता में लिखे वेद मंत्रों से हवन करते हैं। किन्तु इस धर्म के कारण भी मद्र देश का भारत से कुछ अधिक अलगाव नहीं हुआ।
- भारत पर सिकन्दर का आक्रमण विफल करके चन्द्रगुप्त मौर्य ने भारत की सीमा को वर्तमान अफगानिस्तान से आगे मध्य एशिया के उन प्रदेशों तक फैला दिया, जिनमें आज सोवियत जनतंत्र के अनेक देश स्वतंत्रता का उपभोग कर रहे हैं । किन्तु चन्द्रगुप्त मौर्य के बाद भारत की सीमा अफगानिस्तान पर जाकर ही रुक गई। — चन्द्रगुप्त से कई सौ वर्ष पूर्व भगवान महावीर स्वामी से भी पहिले वर्तमान पेशावर के समीप तक्षशिला का ऐसा भारी