________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
Acharya s
कुमारसंभव
621
तारक
1. तारक :-[त+णिच्+ण्वुल्] तारक नाम का एक राक्षस।
तस्मिन्विप्रकृताः काले तारकेण दिवौकसः। 2/1 उन्हीं दिनों तारक नाम के राक्षस ने देवताओं को इतना सता रखा था। भवल्लब्धवरोदीर्णस्तारकाख्यो महासुरः। 2/32 हे भगवन् ! आपका वरदान पाकर तारक नाम का राक्षस ठीक उसी प्रकार सिर उठाता चला जा रहा है।
तुषार 1. तुषार :-[वि.] तुष्+आरक्] ठंडा, शीतल, तुषाराच्छन्न, ओस से युक्त।
पदं तुषारस्रुति धौत रक्तं यस्मिन्नदृष्ट्वापि हतद्विपानाम्। 1/6 यहाँ के सिंह जब हाथियों को मारकर चले जाते हैं, तब रक्त से लाल उनके
पञ्जों की पड़ी हुई छाप हिम की धारा से धुल जाती है। 2. हिम :-[वि॰] [हिम+मक्] ठंडा, शीतल, सर्द, तुषारयुक्त, ओसीला।
अनन्तरत्न प्रभवस्य यस्य हिमं न सौभाग्य विलोपि जातम्। 1/3 इस अनगिनत रत्न उत्पन्न करने वाले हिमालय की शोभा हिम के कारण कुछ कम नहीं हुई। निनाय सात्यन्त हिमोत्किरानिलाः सहस्य रात्रीरुदवासतत्परा। 5/26 पूस की जिन रातों में वहाँ का सरसराता हुआ पवन चारों ओर हिम ही हिम बिखेरता चलता था, उन दिनों वे रात-रात भर जल में बैठी बिता देती थीं।
त्रिदिव
1. त्रिदिव :-स्वर्ग।
प्रभामहत्या शिखयेव दीपस्त्रिमार्गयेव त्रिदिवस्य मार्गः। 1/28 जैसे अत्यंत प्रकाशमान लौ को पाकर दीपक, मन्दाकिनी को पाकर स्वर्ग का
मार्ग। 2. दिव :-[दीव्यन्यन्त्यत्र दिव्+वा आधारे डिवि-तारा०] स्वर्ग, आकाश, प्रकाश।
मनस्याहितकर्तंच्यास्तेऽपि देवा दिवं ययुः। 2/62 देवता लोग भी आगे का काम सोच विचार कर स्वर्गलोक को चले गए।
For Private And Personal Use Only