Book Title: Kalidas Paryay Kosh Part 02
Author(s): Tribhuvannath Shukl
Publisher: Pratibha Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 427
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www. kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir 892 कालिदास पर्याय कोश आजकल स्त्रियाँ बड़ी उमंग से अपने कमल जैसे कोमल सुंदर पैरों पर छम-छम बजने वाले बिछुए पहनती हैं। शिरांसि कालागरुधूपितानि कुर्वन्ति नार्यः सुरतोत्सवाय। 4/5 संभोग की तैयारी में युवतियाँ कालागरु का धूप देकर अपने केश सुगंधित करती हैं। कुर्वन्ति नार्योऽपि वसन्तकाले स्तनं सहारं कुसुमैमनोहरैः। 6/3 वसंत में स्त्रियाँ भी अपने स्तनों पर मनोहर फूलों की मालाएं पहनने लगी हैं। समीपवर्तिष्वधुना प्रियेषु समुत्सुका एव भवन्ति नार्यः। 6/9 इस समय स्त्रियाँ अपने प्रेमियों को पास आने के लिए उकसा (ललचा) रही हैं। मासे मधौ मधुरकोकिल भृङ्गनादै र्यो हरन्ति हृदयं प्रसभं नराणाम्। 6/26 चैत में जब कोयल कूकने लगती हैं, भौरे गूंजने लगते हैं उस समय स्त्रियाँ बलपूर्वक लोगों का मन अपनी ओर खींच लेती हैं। मदजनितविलासैदृष्टिपातैर्मुनीन्द्रान्स्तनभरनतनार्यः कामयन्ति प्रशान्तान्। 6/32 स्तनों के बोझ से झकी हई स्त्रियाँ अपनी मतवाली चंचलता भरी चितवन से शांत चित्तवाले तपस्वियों का मन भी डिगा देती हैं। 7. नितंबिनी - [ नितंब + इनि + ङीष्] बड़े और सुंदर कूल्हों वाली स्त्री। नितान्तलाक्षारसरागरञ्जितैर्नितम्बिनीनां चरणैः सनूपुरैः। 1/5 स्त्रियों के उन महावर से रंगे पैरों को जिनमें बिछुए बजा करते हैं। प्रयान्त्यनङ्गातुरमानसानां नितम्बनीनां जघनेषु काञ्चयः। 6/7 अपने प्रेमी के संभोग करने को आतुर नारियों ने अपने नितंबों पर करधनी बाँध ली है। 8. प्रमदा - [ प्रमद् + अच् + यप्] सुंदरी नवयुवती, पत्नी या स्त्री। स्तनेषु तन्वंशुकमुन्नतस्तना निवेशयन्ति प्रमदाः सयौवनाः। 1/7 ऊँचे-ऊँचे स्तनों वाली युवतियों अपने स्तनों पर पतले कपड़े पहनने लगी हैं। For Private And Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441