Book Title: Kalidas Paryay Kosh Part 02
Author(s): Tribhuvannath Shukl
Publisher: Pratibha Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 421
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www. kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir 886 कालिदास पर्याय कोश और अपने भारी भारी गोल-गोल नितंबों पर महीन उजली रेशमी साड़ी पहनती हैं। गुरुतरकुचयुग्मं श्रोणिबिम्बं तथैव न भवति किमिदानी योषितां मन्मथाय। 6/33 स्त्रियों के बड़े-बड़े गोल स्तन, वैसे ही बड़े-बड़े गोल नितंब क्या लोगों के मन में कामदेव नहीं जगा रहे हैं। 2. पयोधर - [पय् + असुन्, पा + असुन्, इकारादेश्च + धरः] स्तन, स्त्री की छाती, बादल। पयोधराश्चन्दनपङ्कचर्चितास्तुषारगौरार्पितहारशेखराः। 1/6 हिम के समान उजले और अनूठे हार से सजे हुए चंदन पुते स्तन देखकर। नितम्बबिम्बेषु नवं दुकूलं तन्वंशुकं पीनपयोधरेषु। 4/3 न अपने गोल-गोल नितंबों पर नये रेशमी वस्त्र ही लपेटती हैं और न अपने मोटे-मोटे स्तनों पर महीन कपड़े ही बाँधती हैं। संहष्यमाणपुलकोरुपयोधरान्ता अभ्यञ्जनं विदधति प्रमदाः सुशोभाः।4/18 जिनकी जाँघों और स्तनों पर रोमांच हो गया है, वे युवतियाँ बैठी अपने शरीर पर तेल मलवा रही हैं। पयोधरैः कुंकुमरागपिञ्जरैः सुखोपसेव्यैर्नवयौवनोष्मभिः। 5/9 केसर से रंगे हुए लाल स्तनों वाली और सुख से लूटी जाने वाली जवानी की गर्मी से भरी हुई। 3. स्तन - [ स्तन् + अच्] स्त्री की छाती, चूचुक। नितम्बबिम्बैः सदुकूलमेखलैः स्तनैः सहाराभरणैः सचन्दनैः। 1/4 रेशमी वस्त्र और करधनी पड़े हुए गोल-गोल नितंबों पर तथा चंदन पुते हुए उन स्तनों से जिन पर हार और दूसरे गहने पड़े होते हैं। स्तनेषु तन्वंशुकमुन्नतस्तना निवेशयन्ति प्रमदाः सयौवनाः। 1/7 ऊँचे-ऊँचे स्तनों वाली युवतियाँ अपने स्तनों पर पतले कपड़े लपेटती हैं। स्तनैः सहारैर्वदनैः ससीधुभिः स्त्रियो रतिं संजनयन्ति कामिनाम्। 2/18 आजकल स्त्रियाँ स्तनों पर माला डालकर और मदिरा पीकर अपने प्रेमियों के मन में प्रेम उकसा रही हैं। For Private And Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441