________________
आठवाँ अध्याय प्राचीन बौद्ध काल के प्रजातन्त्र राज्य बुद्ध के समय में प्रजातन्त्र राज्य-बौद्ध ग्रंथों से पता लगता है कि बुद्ध के समय में उत्तरी भारत में कई छोटे छोटे प्रजातन्त्र राज्य थे । अध्यापक राइज डेविड्स ने अपने "बुद्धिस्ट इंडिया"* नामक ग्रंथ में निम्नलिखित ११ प्रजातंत्र राज्यों के नाम लिखे हैं
(१) शाक्यों का प्रजातन्त्र राज्य, जिसकी राजधानी कपिलवस्तु थी।
(२) भग्गों का प्रजातन्त्र राज्य, जिसकी राजधानी सुंसु. मार' पहाड़ी थी।
(३) बुलियों का प्रजातन्त्र राज्य, जिसकी राजधानी अल्लकप्प थी।
(४) कालामों का प्रजातन्त्र राज्य, जिसकी राजधानी केसपुत्त थी।
(५) कोलियों का प्रजातन्त्र राज्य, जिसकी राजधानी रामग्राम थी।
(६) मल्लों का प्रजातन्त्र राज्य, जिसकी राजधानी कुशिनारा थी।
(७) मल्लों का प्रजातन्त्र राज्य, जिसकी राजधानी पावा थी।
• Buddhist India, p. 22. Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat
www.umaragyanbhandar.com