Book Title: Bhagwati Sutra Part 01
Author(s): Kanakprabhashreeji, Mahendrakumar Muni, Dhananjaykumar Muni
Publisher: Jain Vishva Bharati
View full book text
________________
श. १ : उ. ४ : सू. १७५-१८४
भगवती सूत्र
उपस्थापन-अपक्रमण-पद १७५. भन्ते! क्या पूर्वकृत मोहनीय-कर्म के उदयकाल में जीव उपस्थान (आध्यात्मिक विकास) करता है?
हां, उपस्थान करता है। १७६. भन्ते! क्या वह वीर्य-भाव में उपस्थान करता है? अवीर्य-भाव में उपस्थान करता है?
गौतम! वह वीर्य-भाव में उपस्थान करता है, अवीर्य-भाव में उपस्थान नहीं करता। १७७. यदि वह वीर्य-भाव में उपस्थान करता है, तो क्या बाल-वीर्य-भाव में उपस्थान करता है? पंडित-वीर्य-भाव में उपस्थान करता है? बाल-पंडित-वीर्य-भाव में उपस्थान करता है? गौतम! वह बाल-वीर्य-भाव में उपस्थान करता है, पंडित-वीर्य-भाव में उपस्थान नहीं करता,
बाल-पंडित-वीर्य-भाव में उपस्थान नहीं करता। १७८. भंते! क्या पूर्वकृत मोहनीय कर्म के उदयकाल में जीव अपक्रमण (आध्यात्मिक ह्रास) करता है?
हां, अपक्रमण करता है। १७९. भन्ते! क्या वह वीर्य-भाव में अपक्रमण करता है? अवीर्य-भाव में अपक्रमण करता
गौतम! वह वीर्य-भाव में अपक्रमण करता है, अवीर्य-भाव में अपक्रमण नहीं करता। १८०. यदि वह वीर्य-भाव में अपक्रमण करता है, तो क्या बाल-वीर्य-भाव में अपक्रमण करता है? पंडित-वीर्य-भाव में अपक्रमण करता है? बाल-पंडित-वीर्य-भाव में अपक्रमण करता है? गौतम! वह बाल-वीर्य-भाव में अपक्रमण करता है, पंडित-वीर्य-भाव में अपक्रमण नहीं करता, कदाचित् बाल-पंडित-वीर्य-भाव में अपक्रमण करता है। १८१. भन्ते! क्या पूर्वकृत मोहनीय-कर्म के उपशमन-काल में जीव उपस्थान करता है?
हां, उपस्थान करता है। १८२. भन्ते! क्या वह वीर्य-भाव में उपस्थान करता है? अवीर्य-भाव में उपस्थान करता है?
गौतम! वह वीर्य-भाव में उपस्थान करता है, अवीर्य-भाव में उपस्थान नहीं करता। १८३. यदि वह वीर्य-भाव में उपस्थान करता है, तो क्या बाल-वीर्य-भाव में उपस्थान करता है? पंडित-वीर्य-भाव में उपस्थान करता है? बाल-पण्डित-वीर्य-भाव में उपस्थान करता है? गौतम ! वह बाल-वीर्य-भाव में उपस्थान नहीं करता, पंडित-वीर्य-भाव में उपस्थान करता है, बाल-पंडित-वीर्य-भाव में उपस्थान नहीं करता। १८४. भन्ते! क्या वह पूर्वकृत मोहनीय-कर्म के उपशमन-काल में अपक्रमण करता है?
हां, अपक्रमण करता है।
२४