Book Title: Bhagwati Sutra Part 02
Author(s): Kanakprabhashreeji, Mahendrakumar Muni, Dhananjaykumar Muni
Publisher: Jain Vishva Bharati
View full book text
________________
भगवती सूत्र
श. २० : उ. ५ : सू. २६-२८
पांचवां उद्देशक परमाणु-स्कंधों के वर्ण-आदि भंग-पद २६. भंते! परमाणु पुद्गल कितने वर्ण, कितने गंध, कितने रस और कितने स्पर्श वाला प्रज्ञप्त है? गौतम! एक वर्ण, एक गंध, एक रस और दो स्पर्श वाला प्रज्ञप्त है। यदि एक वर्ण वाला है? स्यात् काला, स्यात् नीला, स्यात् लाल, स्यात् पीला, स्यात् शुक्ल है। यदि एक गंध वाला है? स्यात् सुगंध वाला है, स्यात् दुर्गंध वाला है। यदि एक रस वाला है? स्यात् तिक्त, स्यात् कटुक, स्यात् कषाय, स्यात् अम्ल, स्यात् मधुर है। यदि दो स्पर्श वाला है? स्यात् शीत और स्निग्ध स्पर्श वाला है। स्यात् शीत और रूक्ष स्पर्श वाला है। स्यात् उष्ण
और स्निग्ध स्पर्श वाला है। स्यात् उष्ण और रूक्ष स्पर्श वाला है। २७. भंते! द्वि-प्रदेशी स्कंध कितने वर्ण यावत् कितने स्पर्श वाला प्रज्ञप्त है?
गौतम! स्यात् एक वर्ण वाला, स्यात् दो वर्ण वाला, स्यात् एक गंध वाला, स्यात् दो गंध वाला, स्यात् एक रस वाला, स्यात् दो रस वाला, स्यात् दो स्पर्श वाला, स्यात् चार स्पर्श वाला प्रज्ञप्त है। यदि एक वर्ण वाला है? स्यात् काला यावत् स्यात् शुक्ल है। यदि दो वर्ण वाला है? १. स्यात् काला और नीला है। २. स्यात् काला और लाल है। ३. स्यात् काला और पीला है। ४. स्यात् काला और शुक्ल है। ५. स्यात् नीला और लाल है। ६. स्यात् नीला और पीला है। ७. स्यात् नीला और शुक्ल है। ८. स्यात् लाल और पीला है। ९. स्यात लाल और शक्ल है। १०. स्यात पीला और शक्ल है। इस प्रकार इन द्वि-संयोगों से दस भंग होते हैं। यदि एक गंध वाला है? स्यात् सुगंध वाला है, स्यात् दुर्गंध वाला है। यदि दो गंध वाला है? सुगंध और दुर्गंध वाला है। रस की वर्ण की भांति वक्तव्यता। यदि दो स्पर्श वाला है। स्यात् शीत और स्निग्ध है, इस प्रकार परमाणु-पुद्गल की भांति वक्तव्यता। यदि तीन स्पर्श वाला है? १. सर्व शीत, देश स्निग्ध और देश रूक्ष है। २. सर्व उष्ण, देश स्निग्ध और देश रूक्ष है। ३. सर्व स्निग्ध, देश शीत और देश उष्ण है। ४. सर्व रूक्ष, देश शीत और देश उष्ण है। यदि चार स्पर्श वाला है? १. देश शीत, देश उष्ण, देश स्निग्ध और देश रूक्ष है। ये स्पर्श के नौ भंग हैं। (द्रष्टव्य, २०/२८, पृ. ६७८) २८. भंते! त्रि-प्रदेशी स्कंध कितने वर्ण वाला प्रज्ञप्त है?
अठारहवें शतक के छठे उद्देशक (भ. १८/११३) की भांति वक्तव्यता यावत् चार स्पर्श प्रज्ञप्त हैं। यदि एक वर्ण वाला है? स्यात् काला यावत् शुक्ल वर्ण वाला प्रज्ञप्त है। यदि दो वर्ण वाला है? १. स्यात् काला और नीला है। २. स्यात् काला और नीले हैं। ३. स्यात् काले और नीला है। ४. स्यात् काला और लाल है। ५. स्यात् काला और लाल हैं। ६. स्यात काले और लाल है। इसी प्रकार पीले के साथ तीन, इसी प्रकार शुक्ल के साथ तीन, इसी प्रकार स्यात् नीला और स्यात् लाल के साथ तीन भंग। इसी प्रकार पीले के साथ तीन, इसी प्रकार शुक्ल के साथ तीन, स्यात् लाल और पीला के तीन भंग,
६७७