Book Title: Bhagwati Sutra Part 02
Author(s): Kanakprabhashreeji, Mahendrakumar Muni, Dhananjaykumar Muni
Publisher: Jain Vishva Bharati
View full book text
________________
श. २५ : उ. ६ : सू. २८१-२९१
भगवती सूत्र २८१. भन्ते! कुशील कितने प्रकार के प्रज्ञप्त हैं?
गौतम! कुशील दो प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे–प्रतिषेवणा-कुशील और कषाय-कुशील। २८२. भन्ते! प्रतिषेवणा-कुशील कितने प्रकार के प्रज्ञप्त हैं? गौतम! प्रतिषेवणा-कुशील पांच प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे-ज्ञान-प्रतिषेवणा-कुशील, दर्शन-प्रतिषेवणा-कुशील, चारित्र-प्रतिषेवणा-कुशील, लिंग-प्रतिषेवणा-कुशील, पांचवां यथा-सूक्ष्म-प्रतिषेवणा-कुशील। २८३. भन्ते! कषाय-कुशील कितने प्रकार के प्रज्ञप्त हैं? गौतम! कषाय-कुशील पांच प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे-ज्ञान-कषाय-कुशील, दर्शन-कषाय-कुशील, चरित्र-कषाय-कुशील, लिंग-कषाय-कुशील, पांचवां यथा-सूक्ष्म-कषाय-कुशील । २८४. भन्ते! निर्ग्रन्थ कितने प्रकार के प्रज्ञप्त हैं? गौतम! पांच प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे-प्रथम-समय-निर्ग्रन्थ, अप्रथम-समय-निर्ग्रन्थ, चरम-समय-निर्ग्रन्थ, अचरम-समय-निर्ग्रन्थ, पांचवां यथा-सूक्ष्म-निर्ग्रन्थ । २८५. भन्ते। स्नातक कितने प्रकार के प्रज्ञप्त हैं? गौतम! स्नातक पांच प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे-अच्छवि-अव्यथक; अशबल-एकान्त विशुद्ध चारित्र वाले; अकर्माणु-घातिकर्मों से मुक्त; संशुद्ध-ज्ञान-दर्शन-घर-केवल-ज्ञान-दर्शन के धारक अर्हत्, जिन, केवली; अपरिसावी-अबंधक, निरुद्ध-योग वाला।
वेद-पद
२८६. भन्ते! क्या पुलाक निर्ग्रन्थ सवेदक होता है? अवेदक होता है?
गौतम! सवेदक होता है, अवेदक नहीं होता। २८७. यदि सवेदक होता है तो क्या वह स्त्री-वेदक होता है? पुरुष-वेदक होता है? पुरुष
-नपुंसक वेदक होता है? गौतम! स्त्री-वेदक नहीं होता, पुरुष-वेदक होता है अथवा पुरुष-नपुंसक-वेदक भी होता है। २८८. भन्ते! क्या बकुश-निर्ग्रन्थ सवेदक होता है? अवेदक होता है?
गौतम! सवेदक होता है, अवेदक नहीं होता। २८९. यदि सवेदक होता है तो क्या वह स्त्री-वेदक होता है? पुरुष-वेदक होता है? पुरुष-नपुंसक-वेदक होता है? गौतम! स्त्री-वेदक होता है, अथवा पुरुष-वेदक होता है, अथवा पुरुष-नपुंसक-वेदक होता है। इसी प्रकार प्रतिषेवणा-कुशील-निर्ग्रन्थ भी वक्तव्य है। २९०. भन्ते! क्या कषाय-कुशील-सवेदक होता है?........पृच्छा।
गौतम! सवेदक होता है अथवा अवेदक होता है। २९१. यदि अवेदक होता है तो क्या उपशान्त-वेदक होता है? क्षीण-वेदक होता है?
८२०