Book Title: Bhagwati Sutra Part 02
Author(s): Kanakprabhashreeji, Mahendrakumar Muni, Dhananjaykumar Muni
Publisher: Jain Vishva Bharati

View full book text
Previous | Next

Page 515
________________ भगवती सूत्र श. ३६ : उ. २- ११ : श. २-८ : सू. ४-११ वहां बतलाय गये थे । ग्यारहवां नानात्व इस प्रकार है - प्रथम समय के कृतयुग्म कृतयुग्म- द्वीन्द्रिय-जीव मन योगी नहीं होते, वचन - योगी नहीं होते, केवल काय-योगी होते हैं। शेष जैसा द्वीन्द्रिय-जीवों का प्रथम उद्देशक (भ. ३६ । १- ३) बतलाया गया है वैसा ही इन जीवों के विषय में बतलाना चाहिए। ५. भन्ते ! वह ऐसा ही है । भन्ते ! वह ऐसा ही है। ६. इसी प्रकार ये ग्यारह उद्देशक जिस प्रकार एकेन्द्रिय- महायुग्मों के विषय में बतलाये गये थे वैसे ही बतलाने चाहिए, केवल इतना अन्तर है - चौथे, आठवें और दसवें उद्देशक में इन जीवों में सम्यक्त्व और ज्ञान नहीं बतलाने चाहिए। जैसे एकेन्द्रिय-जीवों में प्रथम, तृतीय और पञ्चम उद्देशक में एक ही गमक है तथा शेष आठ उद्देशकों में एक ही गमक है, वैसे ही यहां बतलाने चाहिए । दूसरा- बारहवां द्वीन्द्रिय- महायुग्म - शतक (दूसरा शतक ) ७. भन्ते ! कृष्णलेश्य-कृतयुग्म - कृतयुग्म- द्वीन्द्रिय-जीव कहां से आकर उत्पन्न होते हैं....? इसी प्रकार बतलाना चाहिए। (भ. ३६ ।४) कृष्णलेश्य - कृतयुग्म - कृतयुग्म - द्वीन्द्रिय-जीवों के विषय में ग्यारह उद्देशक संयुक्त शतक उसी प्रकार बतलाना चाहिए, (जैसा भ. ३६।६ में बतलाया गया है), केवल इतना अन्तर है - इन जीवों में लेश्या एवं संस्थान - काल वैसा ही बतलाना चाहिए जैसा कृष्णलेश्य एकेन्द्रिय-जीवों का बतलाया गया है। (भ. ३५।४४-४७) (तीसरा शतक ) ८. इसी प्रकार नीललेश्य कृतयुग्म कृतयुग्म-द्वीन्द्रिय-जीवों के विषय में भी (ग्यारह उद्देशक संयुक्त) शतक बतलाना चाहिए । (चौथा शतक) ९. इसी प्रकार कापोतलेश्य - कृतयुग्म - कृतयुग्म - द्वीन्द्रिय-जीवों के विषय में भी (ग्यारह उद्देशक संयुक्त शतक बतलाना चाहिए ) । (पांचवां-आठवां शतक) १०. भन्ते ! भवसिद्धिक- कृतयुग्म - कृतयुग्म - द्वीन्द्रिय-जीव ( कहां से आकर उत्पन्न होते हैं)....(पृच्छा)? इसी प्रकार भवसिद्धिक- कृतयुग्म - कृतयुग्म - द्वीन्द्रिय-जीवों के विषय में भी चार शतक बतलाने चाहिए जैसे पूर्वगमक में बतलाये गये हैं (भ. ३५ ।५७-६७), केवल इतना अन्तर है- क्या सभी प्राण (भूत, जीव और सत्त्व) ( यावत् पहले उत्पन्न हुए थे तक पृच्छा?) ( गौतम !) वह अर्थ संगत नहीं है । शेष उसी प्रकार चार औधिक शतक यहां बतलाने चाहिए । ११. भन्ते ! वह ऐसा ही है । भन्ते ! वह ऐसा ही है । ९३३

Loading...

Page Navigation
1 ... 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568 569 570 571 572 573 574 575 576 577 578 579 580 581 582 583 584 585 586 587 588 589 590