Book Title: Bhagwati Sutra Part 02
Author(s): Kanakprabhashreeji, Mahendrakumar Muni, Dhananjaykumar Muni
Publisher: Jain Vishva Bharati

View full book text
Previous | Next

Page 535
________________ भगवती सूत्र श. ४१ : उ. ६०-११२ : सू. ६४-७५ ६४. भन्ते! वह ऐसा ही है। भन्ते! वह ऐसा ही है। ६५. इसी प्रकार चार युग्मों के विषय में चार उद्देशक बतलाने चाहिए। (इकसठवां-चौसठवां उद्देशक) ६६. भन्ते! कृष्णलेश्य-अभवसिद्धिक-राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-जीव कहां से आकर उपपन्न होते हैं....? इसी प्रकार चारों ही उद्देशक बतलाने चाहिए। (पैंसठवां-बहत्तरवां उद्देशक) ६७. इसी प्रकार नीललेश्य-अभवसिद्धिक-राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-जीवों के चार उद्देशक बतलाने चाहिए। ६८. कापोतलेश्य-अभवसिद्धिक-राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-जीवों के भी चार उद्देशक बतलाने चाहिए। (तिहत्तरवां-अस्सीवां उद्देशक) ६९. तेजोलेश्य-अभवसिद्धिक-राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-जीवों के भी चार उद्देशक बतलाने चाहिए। ७०. पद्मलेश्य-अभवसिद्धिक-राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-जीवों के भी चार उद्देशक बतलाने चाहिए। (इक्कासीवां-चौरासीवां उद्देशक) ७१. शुक्ललेश्य-अभवसिद्धिक-राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-जीवों के विषय में भी चार उद्देशक बतलाने चाहिए। इसी प्रकार ये अट्ठाईस उद्देशक अभवसिद्धिक-राशियुग्म-कृतयुग्म-मनुष्यों के विषय में अभवसिद्धिक-राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-गमक की तरह बतलाने चाहिए। ७२. भन्ते! वह ऐसा ही है। भन्ते! वह ऐसा ही है। पच्चासीवां-एकसौ बारहवां उद्देशक ७३. भन्ते! सम्यग्-दृष्टि-राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-जीव कहां से आकर उपपन्न होते हैं....? इसी प्रकार जैसा प्रथम उद्देशक (भ. ४१।३) बतलाया गया वैसा बतलाना चाहिए। इसी प्रकार चारों ही युग्मों के विषय में चार उद्देशक भवसिद्धिक-राशियुग्म के समान करने चाहिए। ७४. भन्ते! वह ऐसा ही है। भन्ते! वह ऐसा ही है। ७५. भन्ते! कृष्णलेश्य-सम्यग्-दृष्टि-राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-जीव कहां से आकर उपपन्न होते हैं....? इन जीवों के विषय में भी जैसे कृष्णलेश्य- राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-जीवों के विषय में बतलाये गये वैसे करने चाहिए। इसी प्रकार सम्यग्-दृष्टि-राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-जीवों के विषय में भी भवसिद्धिक-राशियुग्म-कृतयुग्म-नैरयिक-जीवों के समान अट्ठाईस उद्देशक करने चाहिए। ९५३

Loading...

Page Navigation
1 ... 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568 569 570 571 572 573 574 575 576 577 578 579 580 581 582 583 584 585 586 587 588 589 590