Book Title: Bhagwati Sutra Part 02
Author(s): Kanakprabhashreeji, Mahendrakumar Muni, Dhananjaykumar Muni
Publisher: Jain Vishva Bharati
View full book text
________________
भगवती सूत्र
श. २५ : उ. ४ : सू. २११-२१५ स्कन्धों और अनन्त-प्रदेशी स्कन्धों में द्रव्य की अपेक्षा, प्रदेश की अपेक्षा, द्रव्य और प्रदेश की अपेक्षा कौन-किनसे अल्प? बहुत? तुल्य? या विशेषाधिक हैं? गौतम! १. निरेज (अप्रकम्प) अनन्त-प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा सबसे अल्प हैं। २. सैज अनन्त-प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा इनसे अनन्त-गुणा हैं। ३. सैज परमाणु-पुद्गल द्रव्य की अपेक्षा इनसे अनन्त-गुणा हैं। ४. सैज संख्येय-प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। ५. सैज असंख्येय-प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। ६. निरेज परमाणु-पुद्गल द्रव्य की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। ७. निरेज संख्येय-प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा इनसे संख्येय-गुणा हैं। ८. निरेज असंख्येय-प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। इसी प्रकार प्रदेश की अपेक्षा अल्प-बहुत्व की वक्तव्यता। केवल इतना विशेष है-परमाणु-पुद्गल प्रदेश की अपेक्षा वक्तव्य नहीं है। निरेज संख्येय-प्रदेशी स्कन्ध प्रदेश की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। शेष पूर्ववत्। द्रव्य और प्रदेश की अपेक्षा-१. निरेज अनन्त-प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा सबसे अल्प हैं। २. वे ही प्रदेश की अपेक्षा इनसे अनन्त-गुणा हैं। ३. सैज अनन्त-प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा इनसे अनन्त-गुणा हैं। ४. वे ही प्रदेश की अपेक्षा इनसे अनन्त-गुणा हैं। ५. सैज परमाणु-पुद्गल द्रव्य और अप्रदेश की अपेक्षा इनसे अनन्त-गुणा हैं। ६. सैज संख्येय-प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। ७. वे ही प्रदेश की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा है। ८. सैज असंख्येय प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। ९. वे ही प्रदेश की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। १०. निरेज परमाणु-पुद्गल द्रव्य
और अप्रदेश की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। ११. निरेज संख्येय-प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। १२. वे ही प्रदेश की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। १३. निरेज असंख्येय-प्रदेशी स्कन्ध द्रव्य की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। १४. वे ही प्रदेश की अपेक्षा इनसे असंख्येय-गुणा हैं। २१२. भन्ते! (एक) परमाणु-पुद्गल क्या देशतः सैज है? सर्वतः सैज है? या निरेज है?
गौतम! देशतः सैज नहीं है, स्यात् सर्वतः सैज है, स्यात् निरेज है। २१३. भन्ते! (एक) द्वि-प्रदेशी स्कन्ध .....? पृच्छा। गौतम! स्यात् देशतः सैज है, स्यात् सर्वतः सैज है, स्यात् निरेज है। इसी प्रकार यावत् (एक)
अनन्त-प्रदेशी स्कन्ध वक्तव्य है। २१४. भन्ते! (अनेक) परमाणु-पुद्गल क्या देशतः सैज हैं? सर्वतः सैज हैं? या निरेज हैं?
गौतम! देशतः सैज नहीं हैं, सर्वतः सैज भी हैं, निरेज भी हैं। २१५. भन्ते! (अनेक) द्वि-प्रदेशी स्कन्ध......? पृच्छा। गौतम! देशतः सैज भी हैं, सर्वतः सैज भी हैं, निरेज भी हैं। इसी प्रकार यावत् (अनेक) अनन्त-प्रदेशी स्कन्ध वक्तव्य हैं।
८११