________________
मालाचरण
चौदहमार्गणा
गा इंदिए य काए जोए वेए कसाय नाणे य । संजम दंसण लेसा भव सप्मे सन्नि आहारे ।।६।।
गावार्थ-१. गति, २. इन्द्रिय, ३. काय (शरीर), ४. योग, ५. वेद, ६. कषाय, ७. ज्ञान, ८. संयम, ९. दर्शन, १०. लेश्या, ११. भव्यत्व, १२. सम्यक्त्व, १३, संज्ञा तथा १४. आहार—ये चौदह जीव मार्गणाएं हैं।
विवेचन- इन चौदह मार्गणाओं से मोक्ष-तत्त्व की विचारणा इस प्रकार करनी चाहिए
१. गति- चार गतियों में से मोक्ष में ले जाने वाली गति कौन सी है? मनुष्य गति।
२. इन्द्रिय- कितनी इन्द्रियो वाले जीव मोक्ष जा सकते हैं? पञ्चेन्द्रिय जीव ही मोऽय ला सकते हैं।
३. काय- षट्जीवनिकायों में कौनसी काया मोक्ष की प्राप्ति में सहायक है? त्रसकाय।
४. योग-किस योग से जीव मोक्ष जाते हैं? किसी भी योग से नहीं, अपितु अयोगी होकर ही जीव मोक्ष जाते हैं।
५. वेद-मोक्ष अवस्था में कौन सा वेद (वासना-भाव) रहता है? मोक्ष अवस्था में कोई भी वेद (वासना-भाव) नहीं होता है। स्त्री, पुरुष और नपुंसक सम्बन्धी वासना से रहित होकर ही मोक्ष प्राप्त किया जाता है।
६. कवाय- मोक्ष में जाने वाले को कितने कषाय रहते हैं? मुता म. में कोई भी कषाय नहीं रहते।
७. ज्ञान-मोक्ष में कौनसा ज्ञान है? मोक्ष में मात्र केवलज्ञान (अनन्त-भाम) होता है।
८. संयम-किस प्रकार के संयम या चारित्र से युक्त होकर जीव मोक्ष जाते हैं? यथाख्यात-चारित्र से युक्त होकर ही जीव मोक्ष जाते हैं।
९. दर्शन- मोक्ष में कौन सा दर्शन होता है? मोक्ष में मात्र केवलदर्शन है।
१०. लेश्या-मोक्ष में कौनसी लेश्या होती है? मोक्ष में कोई भी लेश्या नहीं होती।
११. भव्य-मोक्ष में भव्य जीव जाते हैं या अभव्य? मात्र भव्य जीव ही मोक्ष जाते हैं।।