________________
पुद्गल-कोश
३९१ नीला, एक देश लाल और अनेक देश पीला वर्ण होता है । (७) कदाचित् एक देश काला, अनेक देश नीला, अनेक देश लाल तथा एक देश पीला वर्ण होता है। (८) कदाचित् अनेक देश काला, एक देश नीला, एक देश लाल और एक देश वर्ण होता है। (९) कदाचित् अनेक देश काला, एक देश नीला, एक देश लाल
और अनेक देश पीला वर्ण होता है। (१०) कदाचित् अनेक देश काला, एक देश नीला, अनेक देश लाल और एक देश पीला वर्ण होता है । (११) कदाचित् अनेक देश काला, अनेक देश नीला, एक देश लाल और एक देश पीला वर्ण होता है ।
इस प्रकार चतुःसंयोगी ग्यारह भंग होते हैं।
इसी प्रकार कदाचित् काला, नीला, लाल और शुक्ल वर्ण के ग्यारह भंग; काला, नीला, पीला और शुक्ल वर्ण के ग्यारह भंग ; काला, लाल, पीला और शुक्ल वर्ण के ग्यारह भंग ; नीला, लाल, पीला और शुक्ल वर्ण के ग्यारह भंग होते हैं।
इस प्रकार पाँच चतुःसंयोग जानने चाहिए। प्रत्येक चतुःसंयोग के ग्यारहग्यारह भंग होने से सब मिलकर ५५ भंग होते हैं।
यदि छः प्रदेशी स्कंध में पाँच वर्ण हो तो (१) कदाचित् एक देश काला, नीला, लाल, पीला और शुक्ल वर्ण होता है। (२) कदाचित् एक देश काला, एक देश नीला, एक देश लाल, एक देश पीला और अनेक देश शुक्ल वर्ण होता है । (३) कदाचित् एक देश काला, एक देश नीला, एक देश लाल, अनेक देश पीला भौर एक देश शुक्ल वर्ण होता है। (४) कदाचित् एक देश काला, एक देश नीला अनेक देश लाल, एक देश पीला और एक देश शुक्ल वर्ण होता है। (५) कदाचित् एक देश काला, अनेक देश नीला, एक देश लाल, एक देश पीला और एक देश शुक्ल वर्ण होता है । (६) कदाचित अनेक देश काला, एक देश नीला, एक देश लाल, एक देश पौला और एक देश शुक्ल वर्ण होता है। इस प्रकार छः भंग होते हैं।
___ इस प्रकार असंयोगौ ५, द्विकसंयोगी ४०, त्रिक, संयोगी ८०, चतुःसंयोगी ५५. पंचसंयोगी ६ सब मिलकर वर्ण सम्बन्धी १८६ भंग होते हैं।
जैसा पाँच प्रदेशी स्कंध में गंध का विवेचन किया है वैसे ही छः प्रदेशी स्कंध में गंध का विवेचन करना चाहिए। अर्थात्-यदि छः प्रदेशी स्कध में एक गंध हो तो (१) कदाचित् दुर्गन्ध ; (२) कदाचित् सुगन्ध होती है। यदि दो गंध हो तो
Jain Education International
For Private & Personal Use Only
www.jainelibrary.org