________________
पुद्गल-कोश
४०७
६४ भंग होते हैं। (४) कदाचित् सर्व लघु, एक देश कर्कश, एक देश मृदु, एक देश शीत, एक देश उष्ण, एक देश स्निग्थ और एक देश रूक्ष, इस प्रकार लघु के साथ भी ६४ भंग होते हैं। (५) कदाचित् सर्व शीत, एक देश कर्कश, एक देश मृदु, एक देश गुरु, एक देश लघु, एक देश स्निग्ध और एक देश रूक्ष, इस प्रकार शीत के साथ भी ६४ भंग कहने चाहिए। (६) कदाचित् सर्व उष्ण, एक देश कर्कश, एक देश मृदु, एक देश गुरु, एक देश लघु, एक देश स्निग्ध और एक देश रूक्ष-इस प्रकार उष्ण के साथ भी ६४ भंग कहने चाहिए। (७) कदाचित् सर्व स्निग्ध, एक देश कर्कश, एक देश मृदु, एक देश गुरु, एक देश लघु, एक देश शीत और एक देश उष्ण होता है । इस प्रकार स्निग्ध के साथ भी ६४ भंग कहने चाहिए।
(८) कदाचित् सर्व रूक्ष, एक देश कर्कश, एक देश मृदु, एक देश गुरु, एक देश लघु, एक देश शीत और एक देश उष्ण-इस प्रकार रूक्ष के साथ भी ६४ भंग यावत् सर्व रूक्ष, अनेक देश कर्कश, अनेक देश मृदु, अनुक देश गुरु, अनेक देश लघु, अनेक देश शीत और अनेक देश उष्ण होता है। इस प्रकार ये सब मिलाकर सात स्पर्श के ५१२ भंग होते हैं।
जब वह आठ स्पर्श वाला होता है, तो (१) कदाचित् एक देश कर्कश, एक देश मृदु, एक देश गुरु, एक देश लधु, एक देश शीत, एक देश उष्ण, एक देश स्निग्ध
और एक देश रूक्ष होता है। इसके चार भंग कहने चाहिए। (२) कदाचित् एक देश कर्कश, एक देश मृदु, एक देश लघु, एक देश शीत, अनेक देश उष्ण, एक देश स्निग्ध और एक देश रूक्ष ये चार भंग । (३) कदाचित् एक देश कर्कश, एक देश मृदु, एक देश गुरु, एक देश लघु, अनेक देश शीत, एक देश उष्ण, एक देश स्निग्ध और एक देश रूक्ष के चार भंग । (४) कदाचित् एक देश कर्कश, एक देश मृदु, एक देश गुरु, एक देश लघु, अनेक देश शीत, अनेक देश उष्ण, एक देश स्निग्ध और एक देश रूक्ष के चार भंग । इस प्रकार चार चतुष्क के १६ भंग होते हैं। (२) कदाचित् एक देश कर्कश, एक देश मृदु, एक देश गुरु, अनेक देश लघु, एक देश शीत, एक देश उष्ण, एक देश स्निग्ध और एक देश रूक्ष । इस प्रकार गुरु पद को एक वचन में और 'लघु' पद को बहुवचन में रखकर पूर्ववत् १६ भंग कहने चाहिए।
(३) कदाचित् एक देश कर्कश, एक देश मृदु, अनेक देश गुरु, एक देश लघु, एक देश शीत, एक देश उष्ण, एक देश स्निग्ध और एक देश रूक्ष के १६ भंग । (४) कदाचित् एक देश कर्कश, एक देश मृदु, अनेक देश गुरु, अनेक देश लघु, एक देश शीत, एक देश उष्ण, एक देश स्निग्ध और एक देश रूक्ष के १६ भंग। ये सब
Jain Education International
For Private & Personal Use Only
www.jainelibrary.org