________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
(१४८)
अष्टाङ्गहृदयेविदार्यादिरयं हृद्यो बृंहणो वातपित्तहा ॥
शोषगुल्माङ्गमर्दोर्ध्वश्वासकासहरो गणः ॥१०॥ इन औषधोंको विदार्यादिगण कहते हैं, यह सुंदर है, बृंहण है, वात और पित्तको नाशता है और शोष-गुल्म-अंगमर्द-उर्ध्वश्वास-खांसी इन्होंको हरता है ॥ १० ॥
सारिवोशीरकाश्मर्यमधूकशिशिरद्वयम् ॥
यष्टीपरूषकं हन्ति दाहपित्तात्रतज्वरान् ॥११॥ सारिवा अनंतमूल-खस-गंभारी--महुवा-सफेदचंदन-लालचंदन--मुलहटी--फालसा यह सारिवादिगण दाह--रक्तपित्त--तृषा--ज्वर इन्होंको नाशता है ॥ ११ ॥
पद्मकपुण्डौ वृद्धितुगद्धयः शृंग्यमृतादशजीवनसंज्ञाः॥
स्तन्यकराघ्नन्तीरणपित्तं प्रीणनजीवनबृंहणवृष्याः॥१२॥ पीलाकमल--पौडा-वृद्धि--वंशलोचन-ऋद्धि-काकडासींगी-गिलोय-पूर्वोक्त जीवनीयगणके सब औषध-यह पद्मकादिगण दूधको उपजाताहै और वातपित्तको नाशता है और प्रीणन है, जीवन है, बृंहण है और वृष्य, है वीर्यबढाता है ॥ १२ ॥
परूषकं वरा द्राक्षा कट्फलं कतकाफलम् ॥
राजाढे दाडिमं शाकं तृणमूत्रामयवातजित् ॥ १३॥ फालसा-त्रिफला--दाख-कायफल-निर्मलीफल-अमलतास-अनार-शाकवृक्ष-यह परूषकादिगण तृषा-मूत्ररोग--वातको जीतता है ॥ १३ ॥
अञ्जनं फलिनी मांसी पद्मोत्पलरसाञ्जनम् ॥
सैलामधुकनागाढ विषान्तर्दाहपित्तनुत् ॥ १४ ॥ दोनों प्रकार के अंजन अर्थात् सुरमा--प्रियंगु--जटामांसी- कमल--कुमोदिनी--रसोत--इलायचीमुलहटी-नागकेसर यह अंजनादि गण विष-अंतर्दाह-पित्तको नाशता है ॥ १४ ॥
पटोलकटुरोहिणी चन्दनं मधुस्रवगुडूचिपाठान्वितम् ॥
निहन्तिकफपित्तकुष्ठज्वरान् विषंवमिमरोचकंकामलाम॥१५॥ परवल-कुटकी-चन्दन-गंधसार-गिलोय-पाठा-यह पटोलादिगण कफ-पित्त-कुष्ठ-ज्वर विष-छर्दि-अरोचक--कामलाको नाशता है ॥ १५ ॥
गुडूचीपद्मकारिष्टधानका रक्तचन्दनम् ॥
पित्तश्लेष्मज्वरच्छर्दिदाहतृष्णानमग्निकृत् ॥ १६ ॥ गिलोय-पद्माक-नींब-धनियां-रक्तचंदन--यह-गुडूच्यादिगण पित्त-कफ-ज्वर-छर्दि-दाह-तृषाको नाशता है और जठराग्निको करता है ॥ १६॥
For Private and Personal Use Only