________________
( ४१७ ) चार स्कन्धों, एक आयतन और सात धातुओं मे वे वियुक्त है, अंगतः एक आयतन और एक धातु मे भी । (११) (अ) कितने स्कन्धों, आयतनों और धातुओं मे वे धर्म संयक्त हैं जो समान स्कन्ध में सम्मिलित नहीं हैं किन्तु समुदय-सत्य और मार्ग-सत्य के साथ समान आयतन और धातुओं में सम्मिलित है ?
तीन स्कन्ध, एक आयतन और सात धातुओं से वे संयुक्त है, अंशतः एक स्कन्ध, एक आयतन और एक धातु से भी।
(आ) कितने स्कन्धों, आयतनों और धातुओं से वे धर्म वियुक्त है जो समान स्कन्ध में सम्मिलित नहीं किन्तु समुदय-सत्य और मार्ग-मत्य के साथ समान आयतन और समान धातुओं में सम्मिलित हैं ? एक स्कन्ध, दस आयतन और दस धातुओं से वे वियुक्त हैं, अंशतः एक आयतन और एक धातु से भी। (१२) (अ) कितने स्कन्धों, आयतनों और धातुओं में वे धर्म सम्मिलित हैं जो वेदनास्कन्ध, संज्ञा-स्कन्ध और संस्कार-स्कन्ध से संयुक्त हैं ?
तीन स्कन्धों, दो आयतनों और आठ धातुओं में वे सम्मिलित है ।
(आ) कितने स्कन्धों, आयतनों और धातुओं में वे धर्म सम्मिलित नहीं हैं जो वेदना-स्कन्ध से संयुक्त हैं ? ___ दो स्कन्धों, दस आयतनों और दस धातुओं में वे सम्मिलित नहीं हैं। (१३) (अ) कितने स्कन्धों, आयतनों और धातुओं से वे धर्म संयुक्त है जो रूप-स्कन्ध के साथ समान स्कन्ध, आयतन और धातुओं में सम्मिलित नहीं है ?
तीन स्कन्धों और अंशतः एक आयतन और एक धातु से वे संयुक्त है।
(आ) कितने स्कन्धों, आयतनों और धातुओं से वे धर्म वियुक्त है जो रूप-स्कन्ध के साथ समान स्कन्ध, आयतन और धातुओं में सम्मिलित नहीं हैं ?
एक स्कन्ध, दस आयतन और दस धातुओं से वे वियुक्त है, अंगतः एक आयतन और एक धातु से भी। (१४) (अ) कितने स्कन्धों, आयतनों और धातुओं में वे धर्म सम्मिलित हैं जो रूप-स्कन्ध से वियुक्त है ? चार स्कन्धों, दो आयतनों और धातुओं में वे सम्मिलित है।
२७