________________
धर्म का मूल विनय है और सत
अपने शरीर, कुटुम्ब, धनादि का विचार
(दोहा) - अब जो जोवरणहार नर, तेह नो. कहुं विचार | आप लखी अपने हिये, अपनो करहुं विचार ॥१५४॥
अर्थ —- अब मैं देखने वाले मनुष्य के विषय में विचार कहता हूं। अपने स्वर को देखकर अपने मन में अपने लिए फल का निश्चय करें - १५४ चैत्र सुदि एकम से सुदि श्रष्टमी में स्वर विचार (दोहा) - चैत्र सुदि एकम दिने, शशि सुर जो नवि होय । तो तेह ने तिहुं मास में, अति उद्वेग सुजोय ॥ १५५।। मधुमास सित बीज दिन, चले न जो स्वर चंद | गमन होय परदेश में, तिहां उपजे दुख दन्द ॥। १५६।। चैत्र मास सित तीज कुं, 'चन्द चले नहीं प्राय |
तो ताके तन में सही, पित्त ज्वरादिक थाय ॥ १५७ ॥
मरण होय नव मास में, जो सुर जाने तास ।
मधुमास सित चौथ को जो नवि चंद्र प्रकास ॥ १५८॥
ノ
निशापति स्वर चैत सुदि, पांचम को नवि होय ।
राजदण्ड होटा हुवे, या में संशय न कोय ॥। १५१ ।। चैत्र सुदि छठ के दिवस, चंद्र चले नहि जास । वरस दिवस भीतर सही, विरगसे बन्धव तास ।। १६० ।। चले न चंदा चैत सित, सप्तम दिन लवलेश ।
तस नर केरी गेहनी, जावे जम के देश ।। १६१ ।। तिथि अष्टमी चैत्र सुदि, चन्द बिना जो जोय । तो पीड़ा अति उपजे, भाग-जोग सुख होय || १६२ || तिथि अष्ट नो चंद्र बिना, दीनो फल दरसाय । होय शशि शुभ तत्त्व में, तो उल्टो मन भाय ॥ १६३॥
अर्थ – (१) यदि चैत्र सुदि एकम के दिन अपना चंद्र स्वर न चलता हो
-
तो जानना चाहिए कि तीन मास में मुझे बहुत चिन्ता और क्लेश उत्पन्न
होगा - १५५
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org