________________
अध्याय--3 चैत्तसिक मनोभूमि और तनाव
1. आत्मा, चित्त और मन एवं उनका सह सम्बन्ध -
____ मानव अस्तित्व देह और चेतना की एक निर्मिति है। मानवीय चेतना की अभिव्यक्ति तीन माध्यमों में देखी जाती है - आत्मा, चित्त और मन। यद्यपि इन तीनों में इतना तादात्मय है कि इनमें किसी प्रकार की भेद रेखा नहीं खींची जा सकती है, फिर भी चेतना की अभिव्यक्ति एवं गतिविधियों के रूप में हम तीनों को एक-दूसरे से अलग समझ सकते हैं। सामान्यतः अपने सत्तात्मक स्तर पर ये तीनों एक ही हैं, किन्तु बाह्य लक्षणों और कार्यों के आधार पर इन तीनों में भेद किया जा सकता है।
जैनदर्शन के अनुसार आत्मा वह आधारभूमि है, जिसमें चेतना अभिव्यक्त होती है। आत्मा एक सत्ता है, जिसका लक्षण उपयोग अर्थात् चेतन गतिविधियाँ कहा गया है।' जैनदर्शन में चेतना के स्थान पर 'उपयोग' शब्द का प्रयोग अधिक हुआ है।' तत्त्वार्थसूत्र में उपयोग (चेतना) दो प्रकार के बताये गए हैं - दर्शनात्मक एवं ज्ञानात्मक। इन्हें हम क्रमशः अनुभूत्त्यिात्मक एवं विचारात्मक भी कह सकते हैं।
ज्ञान निर्णयात्मक रूप है और दर्शन अनुभूति रूप है, इसलिए जैन आचार्यों ने दर्शन को सामान्य और ज्ञान को विशेष कहा है। यह सत्य है कि अनुभूति के बिना ज्ञान नहीं होता है, अतः ज्ञान अनुभूति की आधारभूमि पर खड़ा हुआ है, फिर भी निर्णयात्मक या विकल्पात्मक होने से विशेष है। दर्शन सत्ता के अस्तित्त्व का बोध कराता है, जबकि ज्ञान उसकी विशेषताओं के सम्बन्ध में कोई
'अ) तत्त्वार्थसूत्र, 2/8 ब) उत्तराध्ययनसूत्र, 28/11
जैन बौद्ध और गीता के आचारदर्शन का तुलनात्मक अध्ययन, भाग-1, पृ. 215 'तत्त्वार्थसूत्र -2/9
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org