________________
97
(क) साधारण अन्य समान चैत्तसिक - जो प्रत्येक चित्त में सदैव उपस्थित रहते हैं, वे सात हैं - 1. स्पर्श, 2. वेदना, 3. संज्ञा, 4. चेतना, 5. एकाग्रता (आंशिक), 6 जीवितेन्द्रिय और 7. मनोविकार
(ख) प्रकीर्ण अन्य समान चैत्तसिक - जो प्रत्येक चित्त में यथावसर उत्पन्न होते रहते हैं, ये छह हैं - 1. वितर्क, 2. विचार, 3. अधिमोज्ञ (आलम्बन में स्थिति), 4. वीर्य (साहस), 5. प्रीति (प्रसन्नता) और 6. छन्द (इच्छा)
उपर्युक्त छह में से एकाग्रता को छोड़कर शेष सभी चित्त को विचलित करने वाले हेतु हैं। यहाँ एकाग्रता भी आंशिक ही होती है।
(ब) अकुशल चैत्तसिक -
ये चौदह हैं - 1. मोह, 2. निर्लज्जता, 3. अभीरूता (पाप करने में भय नहीं खाना) 4. चंचलता, 5. लोभ, 6. मिथ्यादृष्टि, 7. मान, 8. द्वेष, 9. ईर्ष्या, 10. मात्सर्य, (कष्ट), 11. कौकृत्य (पश्चाताप या शोक). 12. स्त्यान (चित्त का तनाव) 13. मृध्द (चैत्तसिकों का तनाव) और 14. विचिकित्सा (संशयालुपन)
(स) कुशल चैत्तसिक -
ये पच्चीस हैं - 1. श्रद्धा, 2. स्मृति (अप्रमत्तता), 3. पापकर्म के प्रति लज्जा, 4. पापकर्म के प्रति भय, 5. अलोभ (त्यागभाव), 6. अद्वेष (मैत्री), 7. तत्र मध्यस्थता (अनासक्ति, उपेक्षा या समभाव). 8. काय–प्रश्रब्धि (प्रसन्नता), 9. चित्त-प्रश्रब्धि, 10. काय-लघुता (अहंकार का अभाव), 11. चित्त-लघुता, 12. काय-विनम्रता, 13. चित्त-विनम्रता, 14. काय-सरलता, 15. चित्त-सरलता, 16. काय-कर्मण्यता, 17. चित्त-कर्मण्यता, 18. काय-प्रागुण्य (समर्थता), 19. चित्त -प्रागुण्य, 20. सम्यक-वाणी, 21. सम्यक्-कर्मण्यता, 22. सम्यक्-जीविका, 23. करुणा, 24. मुदिता, और 25. प्रज्ञा ।
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org