________________ जम्बूद्वीप प्रज्ञप्ति के अनुसार चक्रवर्ती सम्राट भरत के चौदह रत्नों में एक रत्न गाथापति होता था जो राज्य में कृषि की देखभाल करता था। राज्य के द्वारा अन्न भण्डारों में सुरक्षित रखा जाता था और समय पर उसे प्रजा में वितरित किया जाता था। ओघनियुक्ति के अनुसार अकाल के समय एक राजा ने अपने कोष्ठागारों में से भोजन और बीज के लिए लोगों को अनाज वितरित किया। कृषि के विकास के प्रति राज्य का जागरूक रहना आवश्यक था। कोई व्यक्ति खेती के लिए राज्य से भूमि लेता और उस पर खेती नहीं करता तो उसकी भूमि छीन ली जाती थी कृषि और कृषकों के के लिए राज्य की ओर से विशेष सुविधाएँ अनुमोदनीय है। . (100)