________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
यही है जिंदगी
११२
५६. चलें सूक्ष्म विश्व की यात्रा पर 3
संपूर्ण विश्वदर्शन संपूर्ण ज्ञान से होता है। विश्व जितना इन्द्रियों के माध्यम से जाना जाता है और देखा जाता है, वह तो बहुत ही अल्प है। इन्द्रियातीत विश्व अनंत... अपार है। प्राचीन धर्मग्रंथों में पढ़ते हैं कि पूर्णज्ञानी-केवलज्ञानी आत्मा संपूर्ण विश्व को देखती है, जानती है।
विश्व में जड़ द्रव्य अनंत हैं, चेतन द्रव्य भी अनंत हैं! सभी द्रव्यों की भूतकालीन अवस्थाएँ अनंत हैं, भविष्यकालीन अवस्थाएँ भी अनंत हैं। अवस्था को 'पर्याय' भी कहते हैं। केवलज्ञानी इन सभी पर्यायों को जानते हैं और देखते हैं! जानने और देखने के दो उपकरण होते हैं - केवलज्ञान और केवलदर्शन । ये दोनों उपकरण गुणात्मक होते हैं।
इस सिद्धान्त से यह फलित होता है कि सक्ष्म विश्व में जिस प्रकार सारे द्रव्यों का नित्य अस्तित्व है वैसे सारे पर्यायों से युक्त द्रव्यों का भी अस्तित्व है। भूतकालीन सभी द्रव्यों का, सभी पर्यायों से युक्त अस्तित्व है वैसे भविष्यकालीन सभी द्रव्यों का, सभी पर्यायों से युक्त अस्तित्व भी होता है! तभी तो पूर्णज्ञानी, भूतकालीन और भविष्यकालीन सभी द्रव्यों को सभी पर्यायों के साथ देख सकते हैं!
स्थूल विश्व में जिस वस्तु का नाश होता दिखाई पड़ता है, सूक्ष्म विश्व में, उस वस्तु का, उस पर्याय में अस्तित्व रहता है! तभी तो भूतकालीन पर्याय के रूप में उसका ज्ञान पूर्णज्ञानी को होता है! यदि द्रव्य की अवस्था का - पर्याय का अस्तित्व समूल नष्ट होता तो वह ज्ञान का विषय नहीं बन सकता | उसी प्रकार, भविष्यकालीन द्रव्यों के पर्याय यानी सभी पर्याययुक्त सभी द्रव्य का अस्तित्व नहीं होता तो उन द्रव्यों का, सभी पर्यायों के साथ, ज्ञान नहीं हो सकता। ___ ऐसा ज्ञान होता है अवश्य! इसलिए मानना ही पड़ेगा कि सूक्ष्म विश्व सभी द्रव्यों से... सभी पर्यायों से परिपूर्ण है! नष्ट होना और उत्पन्न होना; इन्द्रियप्रत्यक्ष विश्व की क्रियाएँ हैं। जिस प्रकार प्रत्यक्ष विश्व में, मनुष्य की मृत्यु हो जाती है, परन्तु उसकी फोटो रह जाती है! फोटो एक पर्याय है, एक अवस्था है! मनुष्य मर गया... उसकी एक अवस्था फोटो के रूप में रह गयी!
सूक्ष्म विश्व में सभी द्रव्यों के सभी पर्यायों की ध्रुव सत्ता है। बाह्य विश्व में उत्पत्ति-स्थिति और नाश की प्रक्रिया निरन्तर चालू रहती है।
For Private And Personal Use Only