Book Title: Yahi Hai Jindgi
Author(s): Bhadraguptasuri
Publisher: Mahavir Jain Aradhana Kendra Koba
View full book text
________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
यही है जिंदगी
२०६
| ९४. परमात्मा की धर्म-प्रभावना
हे तीर्थंकर देव! जिस समवसरण में बिराजमान होकर आप धर्मतीर्थ की स्थापना करते हैं, उस समवसरण की कैसी अदभुत शोभा होती है! संपूर्ण समवसरण के ऊपर अशोकवृक्ष छाया हुआ रहता है। आपके मस्तक के ऊपर तीन छत्र रहते हैं। मस्तक के पृष्ठ भाग में 'भामंडल' होता है। आपके दोनों तरफ देव चंवर लेकर खड़े होते हैं। आकाश में से देव कुसुमवृष्टि करते हैं। दुंदुभि बजाकर घोषणा करते हैं 'ओ देवो और मानवो! यहाँ आईये और त्रिभुवनतारक करुणासागर तीर्थंकर भगवंत की धर्मदेशना सुनिए ।' हे उत्कृष्ट पुण्यराशि! आपका रूप उत्कृष्ट! आपका ज्ञान उत्कृष्ट! आपका पुण्य उत्कृष्ट! आपके भाव उत्कृष्ट! आपका सब कुछ उत्कृष्ट होता है!
आपके समवसरण में देव आते हैं, मनुष्य आते हैं, वैसे पशु और पक्षी भी आते हैं।
आपका धर्मोपदेश जैसे देव और मनुष्य समझते हैं, वैसे पशु और पक्षी भी समझते हैं।
जो आत्माएँ 'भव्य' होती हैं... कभी न कभी मोक्ष पाने वाली होती हैं... आपके दर्शन से उनके हृदयकमल खिल जाते हैं। आपका उपदेश सुनकर उनके प्रज्ञाकमल विकसित हो जाते हैं। उनकी मोहनिद्रा दूर होती है और वे आपकी चरण-शरण स्वीकार कर लेते हैं। ___ आप जिन प्रज्ञावंत पुरुषों को गणधर पद पर स्थापित करते हैं, उनको तीन पद प्रदान करते हो : 'उप्पन्नेइ वा, विगमेइ वा, धुवेइ वा।' वे प्रज्ञावंत गणधर ये पद सुनकर वहीं पर 'द्वादशांगी' (बारह धर्मशास्त्र) की, मानसिक भूमिका पर रचना कर देते हैं।
हे भगवंत!
आपके गणधरों के रचे हुए उन धर्मशास्त्रों के कुछ अंश ही आज हमको मिले हैं। उसे भी हम पूरा नहीं समझते हैं। अपनी-अपनी अल्प बुद्धि से सब
For Private And Personal Use Only

Page Navigation
1 ... 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299