Book Title: Pragnapana Sutra Part 04
Author(s): Nemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
Publisher: Akhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
View full book text
________________
बाईसवाँ क्रियापद - क्रियाओं के परस्पर सहभाव की विचारणा
१९
चौबीस दण्डकों में क्रियाएं कड़ णं भंते! किरियाओ पण्णत्ताओ? गोयमा! पंच किरियाओ पण्णत्ताओ। तंजहा-काइया जाव पाणाइवाय किरिया। भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन् ! क्रियाएं कितनी कही गई हैं? उत्तर - हे गौतम! क्रियाएँ पांच कही गई हैं, वे इस प्रकार हैं - कायिकी यावत् प्राणातिपातक्रिया। णेरइयाणं भंते! कइ करियाओ पण्णत्ताओ? गोयमा! पंच किरियाओ पण्णत्ताओ। तंजहा-काइया जाव पाणाइवाय किरिया। भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन् ! नैरयिकों के कितनी क्रियाएं कही गई हैं ?
उत्तर - हे गौतम! नैरयिकों में पांच क्रियाएं कही गई हैं वे इस प्रकार है - कायिकी यावत् प्राणातिपातक्रिया।
एवं जाव वेमाणियाणं।
भावार्थ - इसी प्रकार का क्रिया सम्बन्धी कथन असुरकुमार से लेकर वैमानिकों के सम्बन्ध में करना चाहिए। . विवेचन - प्रस्तुत सूत्र में बताया गया है कि किस जीव को कितनी क्रियाएं होती हैं ? समुच्चय जीव और चौबीस दण्डक में पांच क्रियाएं पाई जाती हैं।
. क्रियाओं के परस्पर सहभाव की विचारणा _ जस्स णं भंते! जीवस्स काइया किरिया कज्जइ तस्स अहिगरणिया किरिया कजइ, जस्स अहिगरणिया किरिया कजइ तस्स काइया किरिया कजइ? ___ गोयमा! जस्स णं जीवस्स काइया किरिया कज्जइ तस्स अहिगरणिया किरिया णियमा कज्जइ, जस्स अहिगरणिया किरिया कज्जइ तस्स वि काइया किरिया णियमा कज्जइ।
भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन् ! जिस जीव के कायिकी क्रिया होती है, क्या उसके आधिकरणिकी क्रिया होती है ? तथा जिस जीव के आधिकरणिकी क्रिया होती है, क्या उसके कायिकी क्रिया होती है ?
उत्तर - हे गौतम! जिस जीव के कायिकी क्रिया होती है, उसके नियम से आधिकरणिकी क्रिया होती है और जिसके आधिकरणिकी क्रिया होती है, उसके भी नियम से कायिकी क्रिया होती है।
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org