Book Title: Pragnapana Sutra Part 04
Author(s): Nemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
Publisher: Akhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
View full book text
________________
छव्वीसवां कर्म वेद बन्ध पद
भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन् ! बहुत से मनुष्य ज्ञानावरणीय कर्म का वेदन करते हुए कितनी कर्म प्रकृतियाँ बांधते हैं ?
उत्तर - हे गौतम! (१) सभी मनुष्य सात कर्म प्रकृतियों के बन्धक होते हैं (२) अथवा बहुत से सात और एक आठ कर्म प्रकृति बांधता है (३) अथवा बहुत से मनुष्य सात कर्मों के और एक छह कर्मों का बन्धक है (४-५) इसी प्रकार छह कर्मों के बन्धक के साथ भी दो भंग होते हैं ( ६-७) तथा एक कर्म के बन्धक के साथ भी दो भंग होते हैं (८-११) अथवा बहुत-से सात कर्मों के बन्धक, एक आठ का और एक छह कर्मों का बन्धक यों चार भंग हुए (१२-१५) अथवा बहुत-से सात कर्मों के बन्धक, एक आठ कर्मों का और एक मनुष्य एक प्रकृति का बन्धक, यों चार भंग हुए (१६ - १९) अथवा बहुत-से सात के बन्धक तथा एक छह का और एक एक कर्म का बन्धक इसके भी चार भंग हुए (२०-२७) अथवा बहुत-से सात कर्मों के बंधक, एक आठ कर्मों का, एक छह कर्मों का और एक एक कर्म प्रकृति का बन्धक होता है, यों इसके आठ भंग होते हैं। कुल मिलाकर ये सत्ताईस भंय. होते हैं। जिस प्रकार ज्ञानावरणीय कर्म के बन्धक का कथन किया, उसी प्रकार दर्शनावरणीय एवं अन्तराय कर्म के बन्धक का कथन करना चाहिए।
१५१
विवेचन - बहुत मनुष्य ज्ञानावरणीय कर्म वेदते हुए सात, आठ, छह अथवा एक कर्म बांधते हैं। सात कर्म बांधने वाले शाश्वत हैं, आठ छह और एक कर्म बांधने वाले अशाश्वत । इनके २७ भंग होते हैं - असंयोगी एक, दो संयोगी छह, तीन संयोगी बारह और चार संयोगी आठ । १. सभी सात कर्म बांधने वाले २. सात कर्म बांधने वाले बहुत आठ कर्म बांधने वाला एक ३. सात कर्म बांधने वाले बहुत, आठ कर्म बांधने वाले बहुत ४ सात कर्म बांधने वाले बहुत, छह कर्म बांधने वाला एक ५. सात. कर्म बांधने वाले बहुत, छह कर्म बांधने वाले बहुत ६. सात कर्म बांधने वाले बहुत, एक कर्म बांधने वाला एक ७. सात कर्म बांधने वाले बहुत, एक कर्म बांधने वाले बहुत ८. सात कर्म बांधने वाले बहुत, आठ कर्म बांधने वाला एक, छह कर्म बांधने वाला एक ९. सात कर्म बांधने वाले बहुत, आठ कर्म बांधने वाला एक, छह कर्म बांधने वाले बहुत १०. सात कर्म बांधने वाले बहुत, आठ कर्म बांधने वाले बहुत, छह कर्म बांधने वाला एक ११. सात कर्म बांधने वाले बहुत, आठ कर्म बांधने वाले बहुत, छह कर्म बांधने वाले बहुत १२. सात कर्म बांधने वाले बहुत, आठ कर्म बांधने वाला एक, एक कर्म बांधने वाला एक १३. सात कर्म बांधने वाले बहुत, आठ कर्म बांधने वाला एक, एक कर्म बांधने वाले बहुत १४. सात कर्म बांधने वाले बहुत, आठ कर्म बांधने वाले बहुत एक कर्म बांधने वाला एक १५. सात कर्म बांधने वाले बहुत, आठ कर्म बांधने वाले बहुत, एक कर्म बांधने वाले बहुत १६. सात कर्म बांधने वाले बहुत, छह कर्म बांधने वाला एक, एक कर्म बांधने वाला एक १७. सात कर्म बांधने वाले बहुत, छह कर्म बांधने वाला एक, एक कर्म बांधने वाले बहुत १८ सात कर्म बांधने वाले बहुत, छह कर्म
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org