Book Title: Pragnapana Sutra Part 01
Author(s): Nemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
Publisher: Akhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
View full book text
________________
२२
प्रज्ञापना सूत्र
************************************************************************************
परिणत २. नील (नीला-हरा) वर्ण परिणत ३. लोहित (लाल) वर्ण परिणत ४. हारिद्र (पीला) वर्ण परिणत और ५. शुक्ल (सफेद) वर्ण परिणत।
विवेचन - वर्ण रूप में परिणत पुद्गल पांच प्रकार के कहे हैं - १. कृष्ण वर्ण परिणत - काजल आदि की तरह काले वर्ण रूप परिणत। २. नील वर्ण परिणत - नीले-मोर की गर्दन के रंग आदि की तरह नीले वर्ण रूप परिणत। ३. लोहित वर्ण परिणत - हींगलु आदि के समान लाल रंग परिणत। ४. हारिद्र वर्ण परिणत - हल्दी आदि के समान पीले रंग में परिणत। ५. शुक्ल वर्ण परिणत - शंख आदि के समान श्वेत (सफेद) वर्ण परिणत।
जे गंध परिणया ते दुविहा पण्णत्ता। तंजहा-सुब्भिगंध परिणया य, दुब्भिगंध परिणया य।
भावार्थ - जो गन्ध परिणत हैं वे दो प्रकार के कहे गये हैं। यथा - १. सुरभि गन्ध परिणत और २. दुरभिगंध परिणत।
विवेचन - गन्ध परिणत के दो प्रकार कहे हैं - १. सुरभि - सुगन्ध रूप परिणत और २. दुरभिदुर्गंध रूप परिणत। १. जो पुद्गल चन्दन आदि के संयोग से सुगंध वाले हो जाते हैं वे सुरभिगंध परिणत कहलाते हैं और २. जो पुद्गल लहसुन आदि के संसर्ग से दुर्गन्ध वाले हो जाते हैं वे दुरभिगंध परिणत कहलाते हैं।
जे रस परिणया ते पंचविहा पण्णत्ता। तंजहा - १. तित्त रस परिणया २. कडुय रस परिणया ३. कसाय रस परिणया ४. अंबिल रस परिणया ५. महुर रस परिणया।
. भावार्थ - जो रस परिणत हैं वे पांच प्रकार के कहे गये हैं। यथा - १. तिक्त रस परिणत २. कटुक रस परिणत ३. कषाय रस परिणत ४. अम्ल रस परिणत और ५. मधुर रस परिणत।
विवेचन - रस परिणत पुद्गलों के पांच भेद हैं - १. तिक्त रस परिणत - मिर्च आदि के समान तिक्त (तीखे) रस वाले २. कटक रस परिणत - संठ. नीम. चिरायता आदि के समान कटक रस वाले ३. कषाय रस परिणत - हरडे आदि के समान कसैले (कषाय) रस वाले ४. अम्ल रस परिणत - इमली आदि के समान खट्टे रस वाले ५. मधुर रस परिणत - शक्कर आदि के समान मधुर रस वाले।
जे फास परिणया ते अट्ठविहा पण्णत्ता। तंजहा - १. कक्खडफास परिणया २. मउयफास परिणया ३. गरुयफास परिणया ४. लहुयफास परिणया ५. सीयफास परिणया ६. उसिणफास परिणया ७. णिद्धफास परिणया ८. लुक्खफास परिणया।
भावार्थ - जो स्पर्श परिणत हैं वे आठ प्रकार के कहे गये हैं। यथा - १. कर्कश स्पर्श परिणत
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org