________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
अर्थ — और हे पिताजी ! जो मैं पुण्यविहीनहूं तो आपका दिया भया सुंदर वरभी निश्चय मेरे कर्मदोषसे असुंदरही होगा ॥ ७ ॥
तो गाढयरं राया, रुट्ठो चिंतेइ दुब्बियड्डाए । एयाइ कओ लहुओ, अहं तओ वैरिणी एसा ॥ ८ ॥
अर्थ - तदनंतर राजा अत्यर्थ नाराज हुआ विचारे क्या विचारे सो कहते हैं अज्ञानवती इस पुत्रीने मेरेको हलका किया इस कारण से यह मेरी वैरिणी है पुत्री नहीं है ॥ ८ ॥
रोसेण विवडभिउडी, भीसणवयणं पलोविऊणनिवं । दक्खो भणेइ मंती, सामिय रइवाडिया समओ ९
अर्थ - क्रोधसे विकराल भ्रकुटीसे भयानक मुखजिसका ऐसे राजाको देखके अवसरका जाननेवाला चतुर मंत्री कहे हे स्वामिन्! राजवाड़ीका समय है अर्थात् बगीचे जानेका वक्त है ॥ ९॥ रोसेण धमधमंतो, नरनाहो तुरयरयणमारूढो । सामंतमंतिसहिओ, विणिग्गओ रायवाडीए ॥ १० ॥
अर्थ - तब रोषसे धमधमा हुआ राजा घोड़ेपर सवार होके मंत्री सामंतोंसें परिवरा हुआ राजबाड़ी चला ॥ १० ॥ जाव पुराओ वाहिं, निग्गच्छइ नरवरो सपरिवारो । ता पुरओ जणवंद, पिच्छइ साडंबरमियंतं ॥११॥ अर्थ - जितने राजा परिवार सहित नगरसे बाहिर निकले उतने आगे आडंबर सहित मनुष्योंका समूह आता हुआ देखे ॥ ११ ॥
For Private and Personal Use Only