________________
पाये जाते हैं। १०७) पंचेन्द्रिय में कितने विषय पाये जाते हैं ? उत्तर : पंचेन्द्रिय में पांचों इन्द्रियों के कुल २३ विषय पाये जाते हैं । १०८) शरीर में शीत क्या है ? उत्तर : शरीर में कान की लोल शीत है। १०९) शरीर में उष्ण क्या है ? उत्तर : शरीर में उष्ण कलेजा है। ११०) शरीर में स्निग्ध क्या है ? उत्तर : शरीर में स्निग्ध आँख की कीकी है । १११) शरीर में रूक्ष क्या है? उत्तर : शरीर में रूक्ष जीभ है। ११२) शरीर में लघु (हल्का) क्या है ? उत्तर : शरीर में लघु (हल्का) केश है । ११३) शरीर में गुरु (भारी) क्या है ? उत्तर : शरीर में गुरु (भारी) अस्थि है। ११४) शरीर में कर्कश (खुरदरा) क्या है ? उत्तर : शरीर में कर्कश (खुरदरा) पाँव की एडी है । ११५) शरीर में कोमल (मृदु) क्या है ? उत्तर : शरीर में कोमल (मृदु) गले का तालवा है। ११६) इन्द्रियों के विषय किसे कहते हैं ? उत्तर : पांच इन्द्रियों के माध्यम से आत्मा के अनुभव में आने वाले पुद्गल
के स्वरूप को इन्द्रियों का विषय कहते हैं। ११७) इन्द्रिय के कितने भेद हैं ? उत्तर : सामान्य रूप से इन्द्रिय के दो भेद है - १. द्रव्येन्द्रिय, २. भावेन्द्रिय। ११८) द्रव्येन्द्रिय किसे कहते हैं ? उत्तर : नाक, कान आदि इन्द्रियों की बाहरी तथा भीतरी पौद्गलिक संरचना
को द्रव्येन्द्रिय कहते है।
श्री नवतत्त्व प्रकरण