Book Title: Navtattva Prakaran
Author(s): Nilanjanashreeji
Publisher: Ratanmalashree Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 382
________________ १२६२) तिर्यंच पुरुष से मनुष्य हुए कितने जीव एकसाथ मोक्ष जाते हैं ? उत्तर : एक साथ में १० जीव । १२६३) ज्योतिषी देव से मनुष्य हुए कितने जीव मोक्ष में जाते हैं ? उत्तर : एक साथ में १० जीव । १२६४) भवनपति आदि पातालवासी देवों में से मनुष्य हुए कितने जीव एक साथ मोक्ष जाते हैं ? उत्तर : भवनपति व्यंतरादि पातालवासी देवों में से मनुष्य हुए १० जीव एक साथ मोक्ष में जाते हैं । १२६५) वैमानिक में से आये हुए कितने जीव मोक्ष जाते हैं ? उत्तर : वैमानिक से मनुष्य हुए १०८ जीव एक साथ मोक्ष जाते हैं । १२६६) पृथ्वीकाय एवं अप्काय से आये हुए कितने जीव मोक्ष में जाते हैं ? उत्तर : एक साथ में ४ जीव । १२६७) वनस्पतिकाय में से आये हुए कितने जीव एक साथ मोक्ष जाते हैं ? उत्तर : एक साथ में ६ जीव । १२६८) प्रथम तीन नरक से आये हुए कितने जीव एकसाथ मोक्ष में कितने जाते हैं ? उत्तर : प्रत्येक नरक के भिन्न भिन्न एक साथ में दस-दस जीव मोक्ष में जाते हैं । १२६९) चौथी नरक से आये हुए कितने जीव एक साथ मोक्ष में जाते हैं ? उत्तर : एक साथ में ४ जीव । १२७० ) पुरुष से पुरुष हुए कितने जीव एक साथ मोक्ष जाते हैं ? उत्तर : पुरुष से पुरुष हुए एक साथ १०८ जीव मोक्ष जाते हैं I १२७१) पुरुष से स्त्री तथा पुरुष से नपुंसक हुए कितने जीव एकसाथ मोक्ष जाते हैं ? उत्तर : पुरुष से स्त्री तथा नपुंसक हुए प्रत्येक दस-दस एक साथ मोक्ष में जाते हैं । १२७२) स्त्री से पुरुष - स्त्री - नपुंसक हुए कितने जीव एकसाथ मोक्ष में जाते हैं ? श्री नवतत्त्व प्रकरण ३७९

Loading...

Page Navigation
1 ... 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400