________________
१२६२) तिर्यंच पुरुष से मनुष्य हुए कितने जीव एकसाथ मोक्ष जाते हैं ? उत्तर : एक साथ में १० जीव ।
१२६३) ज्योतिषी देव से मनुष्य हुए कितने जीव मोक्ष में जाते हैं ? उत्तर : एक साथ में १० जीव ।
१२६४) भवनपति आदि पातालवासी देवों में से मनुष्य हुए कितने जीव एक साथ मोक्ष जाते हैं ?
उत्तर : भवनपति व्यंतरादि पातालवासी देवों में से मनुष्य हुए १० जीव एक साथ मोक्ष में जाते हैं ।
१२६५) वैमानिक में से आये हुए कितने जीव मोक्ष जाते हैं ? उत्तर : वैमानिक से मनुष्य हुए १०८ जीव एक साथ मोक्ष जाते हैं । १२६६) पृथ्वीकाय एवं अप्काय से आये हुए कितने जीव मोक्ष में जाते हैं ? उत्तर : एक साथ में ४ जीव ।
१२६७) वनस्पतिकाय में से आये हुए कितने जीव एक साथ मोक्ष जाते हैं ? उत्तर : एक साथ में ६ जीव ।
१२६८) प्रथम तीन नरक से आये हुए कितने जीव एकसाथ मोक्ष में कितने जाते हैं ?
उत्तर : प्रत्येक नरक के भिन्न भिन्न एक साथ में दस-दस जीव मोक्ष में जाते हैं ।
१२६९) चौथी नरक से आये हुए कितने जीव एक साथ मोक्ष में जाते हैं ? उत्तर : एक साथ में ४ जीव ।
१२७० ) पुरुष से पुरुष हुए कितने जीव एक साथ मोक्ष जाते हैं ? उत्तर : पुरुष से पुरुष हुए एक साथ १०८ जीव मोक्ष जाते हैं I १२७१) पुरुष से स्त्री तथा पुरुष से नपुंसक हुए कितने जीव एकसाथ मोक्ष जाते हैं ?
उत्तर : पुरुष से स्त्री तथा नपुंसक हुए प्रत्येक दस-दस एक साथ मोक्ष में जाते हैं ।
१२७२) स्त्री से पुरुष - स्त्री - नपुंसक हुए कितने जीव एकसाथ मोक्ष में जाते हैं ?
श्री नवतत्त्व प्रकरण
३७९