________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
७३
प्रवचन-७९ मैं तेरा विचार नहीं कर पाया। मैंने मद्रास और अहमदाबाद की ऑफिसें बंद कर दीं। मैं बंबई में रहने लगा। पत्नी को संतोष हुआ। परन्तु, पत्नी के दुराचार-सेवन में मैं निमित्त बना, इस बात का मुझे बड़ा दुःख है, मुझे प्रायश्चित्त देकर शुद्ध करें।'
दूसरे एक परिवार के पति-पत्नी ने कहा था : 'मैं अपने व्यापार में काफी उलझा हुआ रहता हूँ, और मेरी पत्नी सामाजिक प्रवृत्तियों में एवं सांस्कृतिक प्रवृत्तियों में उलझी हुई रहती है...हम दोनों हमारे लड़के-लड़कियों का ख्याल ही नहीं रख सके...। परिणाम इतना तो खराब आया है, कि क्या करें...? कुछ समझ में नहीं आता है। लड़की का संबंध एक ऐसे लड़के से हो गया है...कि जो लड़का 'आवारा' है। लड़की ऐसी मोहवश हो गई है...कि उसको छोड़ने को तैयार नहीं है। समाज में भी चर्चा होने लगी है। चार साल से यह संबंध चला आ रहा है...। हमने तो कुछ ख्याल ही नहीं किया...।'
दोनों पति-पत्नी आत्महत्या के विचार में पहुँच गये थे। काफी समझाया और धनान्धता से मुक्त होने की प्रेरणा दी। मात्र पैसा ही पैसा...। वह पैसे के पीछे पागल था... लड़की ने तो सचमुच का ही पागल बना दिया न?
आज ऐसे पागलों की संख्या बढ़ती जा रही है। पारिवारिक जीवन में व्यापक रूप से दुराचारों का प्रवेश हो गया है। न रहा है धर्म और नहीं रही है संस्कृति । अधर्म और विकृतियों ने मनुष्य की नैतिकता को नष्ट कर दिया है। धार्मिकता को रौंद डाला है। आध्यात्मिकता को सर्वथा भुला दिया है। ___ 'धन-दौलत ही सब कुछ है, यह मान्यता कितनी व्यापक बन गई है? हजारों साधु-संतों के उपदेश, जिस देश की जनता को सुनने मिलते हैं...उस देश की प्रजा कितनी अर्थप्रधान बन गई है? क्या उपदेशों का असर नहीं होता है, आप लोगों के हृदय पर?
अर्थप्रधान हृदय, धन-दौलत का प्यासा हृदय क्रूर, उग्र और दयाहीन होता है। अर्थप्रधान...अर्थान्ध मनुष्य का जीवन पाप-प्रचुर होता है। न उसको अपनी आत्मा की स्मृति होती है...न उसे धर्म से कोई लगाव होता है।
ऐसे लोग, धर्म से विमुख और भोग-सुखों से भी विमुख, अपने जीवन में घोर अशान्ति और संताप का अनुभव करते हैं। यदि ये लोग दुराग्रही होते हैं तो उनको कोई सच्ची बात समझा भी नहीं सकते हैं। ये लोग तो ठोकरें खाने पर समझें तो ठीक है...अन्यथा यों ही जीवन व्यर्थ गँवाकर दुर्गति में चले जाते
For Private And Personal Use Only