Book Title: Dhammam Sarnam Pavajjami Part 4
Author(s): Bhadraguptasuri
Publisher: Mahavir Jain Aradhana Kendra Koba

View full book text
Previous | Next

Page 133
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir प्रवचन-८५ १२५ 60 प्रतिदिन धर्मश्रवण करना चाहिए यह कर्तव्य है, सामान्य = धर्म है... पर किससे करना? यह बात भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण हा B० किताबी ज्ञान देना या तर्क-दलील और कहानी किस्से सुनाकर मनोरंजन करना अलग बात है और धर्म की बातों को व्यक्ति के अन्तस्तल तक पहुँचाना और बात है। ० धर्मोपदेश के लिए शास्त्रों में चौदह विशेषताएँ बतायी गई हैं। वे हों तो ही धर्म का उपदेश सार्थक बनेगा। ० मनोरंजन के उद्देश्य से धर्म का उपदेश नहीं सुना जाता है... नहीं दिया जाता है। धर्मोपदेश सुनकर आत्म-संशोधन करना है... मनोमंथन करना है। ०सभा में उपस्थित लोगों के स्तर को जाँच-परख कर उपदेश देने से वक्ता एवं श्रोता दोनों को लाभ होता है। ० हमारे लिए तो धर्मोपदेश देना यह उपकार नहीं वरन् कर्तव्य बताया गया है। हम आप पर उपकार नहीं करते... हम तो केवल हमारा फर्ज अदा करते हैं। प्रवचन : ८५ परम कृपानिधि, महान् श्रुतधर आचार्यश्री हरिभद्रसूरिजी, स्वरचित 'धर्मबिंदु' ग्रन्थ में सर्व प्रथम गृहस्थ जीवन के सामान्य धर्मों का प्रतिपादन करते हैं। हर गृहस्थ के लिए ये सामान्य धर्म-सामान्य गुण उपयोगी हैं। जिस किसी को अपनी जीवनयात्रा मंगलमय बनानी हो, कल्याणमय बनानी हो, उन सभी महानुभावों के लिए यह आचार-विचारसंहिता अत्यंत आदरणीय है। ___ आज एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण सामान्य धर्म बताना चाहता हूँ, वह सामान्य धर्म है प्रतिदिन धर्मश्रवण । प्रतिदिन धर्मग्रंथ का श्रवण करना। धर्मग्रंथ को सुनने की बात की है ग्रंथकार ने! सुनने की क्रिया सापेक्ष है। कोई सुनाने वाला हो तो सुना जा सकता है। धर्मग्रंथ को सुनना जितना आवश्यक है, उससे भी ज्यादा महत्त्वपूर्ण है धर्मग्रंथ किससे सुनना! हर किसी शास्त्रज्ञ से धर्मशास्त्र नहीं सुनना चाहिए। धर्मशास्त्र सुनानेवाला व्यक्ति कैसा होना चाहिए - इस For Private And Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259