________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
प्रवचन-८९
१७० सभा में से : हम लोगों के पास 'हृदय' ही नहीं रहा है, फिर परिवर्तन किसका होगा?
महाराजश्री : हृदय तो है, परन्तु अशुद्ध हृदय है। निर्दय हृदय है। कठोर हृदय है। हृदय है परन्तु नहीं है - वैसा बन गया है। इसलिए कहता हूँ कि हृदय का ऑपरेशन करा लो। हृदय में जो तृष्णा का शल्य पड़ा हुआ है, वह निकालना पड़ेगा। तृष्णा ने हृदय का रूप ही बदल दिया है। धन-संपत्ति की तृष्णा ने दुनिया में सबसे ज्यादा अनर्थ पैदा किये हैं। अनीति, अन्याय, धोखाधड़ी...वगैरह अनेक असंख्य बुराइयाँ धनतृष्णा में से पैदा हुई हैं। रोम का महान् साम्राज्य भी ढह गया :
२. शरीर के सौन्दर्य की तृष्णा भी कम नहीं है। सुन्दर स्त्रियों का भोगसुख पाने के लिए बलात्कार, अपहरण, हत्या...जैसे अनेक अनिष्ट होते रहे हैं। बलात्कार अनीति है, अपहरण भी अनीति है। अपनी पत्नी के अलावा दूसरी किसी भी स्त्री की इच्छा करना अनीति है। यह अनीति मनुष्य का पतन करती है। यदि यह अनीति राजा करता है तो राज्य का पतन होता है। यदि यह अनीति कोई श्रीमन्त या सत्ताधीश करता है तो पूरे परिवार को नष्ट करता है। परन्तु, अभिनिवेश में अंधा बना हुआ मनुष्य भविष्य को देख नहीं सकता है। अंतिम रोमन सम्राट 'टारक्विन' का पतन कैसे हुआ था? रोमन सम्राटों का अन्त कैसे आया था? इसी अनीति के कारण । 'लुक्रेशिया' नाम की रोमन नारी का अद्भुत रूप देखकर 'टारक्विन' मोहान्ध बना था। लुफ्रेशिया एक गृहस्थ स्त्री थी। उसका पति था, उसके पिता थे। सम्राट के सलाहकारों ने सम्राट को मना किया था कि प्रजा के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। लुकेशिया तो आपकी पुत्री जैसी है...बहन जैसी है। परन्तु मोहान्ध सम्राट नहीं माना। लुक्रेशिया का अपहरण करवाया। राजमहल में उस पर बलात्कार गुजारा गया और बाद में उसको राजमार्ग पर छोड़ दिया गया। लुक्रेशिया बेहोश थी। हजारों लोग वहाँ इकट्ठे हो गये । लुक्रेशिया की बेहोशी दूर हुई। उसने लोगों की भीड़ के सामने देखा और बोली : 'हे रोमन पिता, रोमन स्वामी, रोमन बंधु! आप सबके सामने एक रोमन लड़की पुकार करती है, शिकायत करती है, रोमन राज-दरबार में रोमन माताओं का, बहनों का, बेटियों का शील लूटा जाता है। मैं लुक्रेशिया, राजकुमार (उस समय सम्राट राजकुमार था) के बलात्कार का भोग बनी हूँ। मैं आज प्रजाजनों से न्याय माँगती हूँ।'
For Private And Personal Use Only