Book Title: Jivajivabhigama Sutra Part 01
Author(s): Nemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
Publisher: Akhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
View full book text
________________
__ प्रथम प्रतिपत्ति - असंसार समापन्नक जीवाभिगम
............... बीच सात अन्तरों में तीर्थ 'का विच्छेद हो गया था। इस विच्छेद काल में जो जीव मोक्ष गये, वे अतीर्थसिद्ध कहलाते हैं। .
३. तीर्थंकर सिद्ध - तीर्थकर पद को प्राप्त करके मोक्ष जाने वाले तीर्थंकर सिद्ध कहलाते हैं। जैसे - भगवान् ऋषभदेव आदि।
४. अतीर्थकर सिद्ध - सामान्य केवली होकर मोक्ष जाने वाले जीव अतीर्थंकर सिद्ध कहलाते हैं। जैसे - गौतमस्वामी, पुण्डरीक आदि।
५. स्वयंबुद्ध सिद्ध - दूसरे के उपदेश के बिना स्वयमेव बोध प्राप्त कर मोक्ष जाने वाले स्वयंबुद्ध सिद्ध कहलाते हैं। जैसे - कपिल आदि।
६. प्रत्येकबुद्ध सिद्ध - जो किसी के उपदेश के बिना ही किसी एक पदार्थ को देख कर वैराग्य को प्राप्त होते हैं और दीक्षा धारण करके मोक्ष जाते हैं वे प्रत्येकबुद्ध सिद्ध कहलाते हैं। जैसे - करकण्डू, नमिराज ऋषि आदि। ___७. बुद्धबोधित सिद्ध - आचार्य आदि के उपदेश से बोध प्राप्त कर मोक्ष जाने वाले बुद्धबोधित : सिद्ध कहलाते हैं। जैसे - जम्बूस्वामी आदि।
८. स्त्रीलिङ्ग सिद्ध - स्त्रीलिंग से अर्थात् स्त्री की आकृति रहते हुए मोक्ष जाने वाले स्त्रीलिंग सिद्ध कहलाते हैं। जैसे चन्दनबाला आदि। ... ९. पुरुषलिंग सिद्ध - पुरुष की आकृति में रहते हुए मोक्ष में जाने वाले पुरुषलिंग सिद्ध कहलाते हैं। जैसे - गौतम स्वामी आदि।
१०. नपुंसकलिंग सिद्ध - नपुंसक की आकृति में रहते हुए मोक्ष जाने वाले नपुंसकलिंग सिद्ध कहलाते हैं। जैसे गांगेय अनगार आदि।
११. स्वलिंग सिद्ध - साधुवेश (रजोहरण) मुखवस्त्रिका आदि में रहते हुए मोक्ष जाने वाले स्वलिंग सिद्ध कहलाते हैं। जैसे जैन साधु आदि।
१२. अन्यलिंग सिद्ध - परिव्राजक आदि के वल्कल, गेरुएं वस्त्र आदि द्रव्य लिंग में रह कर मोक्ष जाने वाले अन्य लिंग सिद्ध कहलाते हैं। जैसे - वल्कलचीरी आदि।
१३. गृहस्थलिंगसिद्ध - गृहस्थ के वेश में मोक्ष जाने वाले गृहस्थलिंग (गृहीलिङ्ग) सिद्ध कहलाते हैं। जैसे - मरुदेवी माता आदि।
२४. एक सिद्ध - एक समय में एक मोक्ष जाने वाले जीव एक सिद्ध कहलाते हैं। जैसे - भगवान् महावीर स्वामी आदि।
१५. अनेक सिद्ध - एक समय में अनेक (एक से अधिक) मोक्ष जाने वाले अनेक सिद्ध कहलाते हैं। जैसे - भगवान् ऋषभदेव आदि।
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org