Book Title: Pushkarmuni Smruti Granth
Author(s): Devendramuni, Dineshmuni
Publisher: Tarak Guru Jain Granthalay

View full book text
Previous | Next

Page 472
________________ ३५४ इस अनायास जप साधना में ध्यानयोग भी जुड़ा हुआ है। इसमें श्वास के आवागमन पर सतर्क होकर ध्यान रखना और चित्त को एकाग्र करना पड़ता है। इतना न बन पड़े तो वायु के भीतर प्रवेश के साथ "सो" और निकलने के साथ "हम्" के श्रवण का तालमेल ही नहीं बैठता। इसलिए प्रत्येक श्वास की गतिविधि पर ध्यान रखना पड़ता है। इतना ध्यान जम जाए, तभी ध्वनिश्रवण का अगला कदम उठता है। सोऽहं मंत्र का अर्थ और रहस्य "सोऽहम् मंत्र वेदान्त का है, परन्तु जैनधर्न के आध्यात्मिक आचार प्रधान आगम- आचारांग सूत्र के प्रथम अध्ययन के प्रथम उद्देशक में आत्मा के अस्तित्व सूचक सूत्र में "सोहं शब्द प्रयुक्त किया है। वह भी आत्मा का परमात्मा के साथ आत्मगुणों में आत्म स्वरूप में एकत्व का सूचक है। वैसे भी सोऽहं में "सो" का अर्थ यह और "अहम्" का अर्थ में है। यानी यह परमात्मा में (शुद्ध आत्मा) हूँ। तात्पर्य है- मैं परमात्मा के गुणों के समकक्ष हूँ। जितने मूल गुण परमात्मा में हैं, वे ही मेरी शुद्ध आत्मा में हैं। वेदान्त तत्वज्ञान का मूलभूत आधार है, उसी प्रकार "अप्पा सो परमप्पा" इस जैनतत्वज्ञान के निश्चयदृष्टिपरक तत्वज्ञान का आधार है। तत्त्वमसि शिवोऽहं यः परमात्मा स एवाऽहम् सोऽहम् सच्चिदानन्दोऽहम्, अयमात्मा ब्रह्म आदि सूत्रों में आत्मा और परमात्मा में समानता है "पंचदशी" आदि ग्रन्थों में इसी अनुभूति का दर्शन एवं प्रयोग विस्तृत रूप से बताया गया है। वस्तुतः अद्वैतसाधना, अथवा आत्मोपम्य साधना अथवा "ऐगे आया" की साधना का अभ्यास भी इसी प्रयोग के साथ संगत हो जाता है। 3 गायत्री साधना की उच्च स्तरीय भूमिका में प्रवेश करते समय साधक को सोऽहम् जप की साधना का अभ्यास करना आवश्यक होता है अन्य जपों में तो प्रयत्नपूर्वक अभ्यास करना होता है, जबकि सोऽहम् का अजपाजप बिना किसी प्रयत्न के अनायास हो जाता है। इसीलिए इसे बिना जप किये जप- "अजपाजप" कहा जाता है। इसे योग की भाषा में अनाहत नाद भी कहते हैं। सोऽहम् जप में आत्मबोध एवं तत्वबोध दोनों है सोऽहम् जप साधना में आत्मबोध और तत्वबोध दोनों का सम्मिश्रण है। मैं कौन हूँ, इस प्रश्न के उत्तर में कहा गया सः वह परमात्मा अहम् = मैं हूँ। इसे ब्रह्मदर्शन में आत्मदर्शन भी कह सकते हैं, यह आत्मा, परमात्मा की एकता-अद्वैत का ब्रह्मज्ञान है। १. देखें आचारांग का वह पाठ "जो इमाओ दिसाओ अणुदिसाओ वा अणुसंचरइ, सव्वाओ दिसाओ सव्वाओ अणुदिसाओ जो आगओ अणुसंचरइ सोहं ।" - आचारांग १/१/१/१/४ २. देखें सोऽहम् जप की विधि “योग रसायनम्" मेंहंसाहं सोहमित्यैवं पुनरावर्तनं क्रमात्। सोऽहं सोऽहं भवेन्नूनर्हति सोहंविदा विदुः ॥ Jain Education International उपाध्याय श्री पुष्कर मुनि स्मृति ग्रन्थ इस ब्रह्मज्ञान के उदित हो जाने पर आत्मज्ञान, सम्यग्ज्ञान, तत्वज्ञान, व्यवहार्य सज्ञान आदि सभी की शाखा प्रशाखाएँ फूटने लगती हैं। इसीलिए "सोऽ "हं" जप को अतीव उच्चकोटि का जपयोग माना गया है। जैनदृष्टि से जाप एक प्रकार का पदस्थ ध्यान का रूप है। जाप के इन सब रूपों के लाभ, महत्व स्वरूप तथा प्रक्रिया एवं विधि-विधान को समझकर जपयोग-साधना करने से व्यक्ति परम लक्ष्य-मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। हंसो हंसोहं इस पुनरावृत्ति क्रम से जप करते रहने पर शीघ्र ही सोऽहं सोऽहं, ऐसा जप होने लगता है इसे योगवेत्ता जानते हैं। ध्यान योग : दृष्टि एवं सृष्टि -उपाध्याय श्री पुष्कर मुनि जी म. धर्मप्रेमी बन्धुओ, माताओ और बहनो ! इन दुःखों का मूल कारण है-मन का बाहर भटकना आज विश्व में लगभग पांच अरब मनुष्य होंगे, उनमें से अधिकांश लोग दुःखी, अप्रसन्न, चिन्तातुर तनावग्रस्त, अस्वस्थ और कष्टों से घिरे हुए दिखाई देते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास धन और जीवन जीने के सभी साधन हैं, फिर भी वे मन ही मन चिन्ताग्रस्त रहते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जिनके पास वैभव का अम्बार लगा है, स्त्री, पुत्र, नौकर-चाकर आदि सभी उनके पास हैं, परन्तु वे उनकी आज्ञा में चलने को तैयार नहीं हैं। अथवा उनसे बढ़कर धनिकों और सुख-सामग्री वालों को देखकर या उनसे बढ़कर कीर्ति, प्रशंसा, वाहवाही वालों को देखकर उनके मन में ईर्ष्या, असूया या जलन होती है, इस कारण वे मन ही मन अत्यन्त दुःखी रहते हैं। कई लोग सब प्रकार के सुख सुविधा के साधनों से युक्त होते हुए भी उन साधनों को न तो किसी अभाव पीड़ित या जरूरतमंद लोगों को देते हैं और न ही स्वयं उपभोग करते हैं, और न ही अपने माने हुए लोगों को उपभोग करने देते हैं ऐसे लोग धन-वैभव की सुरक्षा की चिन्ता में रात-दिन घुलते जाते हैं। For Private & Personal Use Only! इन सब प्रकार के दुःखों का मूल कारण है-बाहर भटकना । जब मन बाहर ही बाहर बाह्य पदार्थों में भटकता है, तब बाह्य पदार्थों पर प्रिय अप्रिय, मनोज्ञ-अमनोज्ञ या अच्छे-बुरे अथवा अनुकूल-प्रतिकूल की छाप लगाता रहता है। अनुकूल पदार्थ एवं व्यक्ति के प्रति राग मोह और आसक्ति एवं प्रतिकूल पदार्थ एवं व्यक्ति के प्रति द्वेष, घृणा, अरुचि या खेद होने से सुख-दुःख का वेदन करता है। इनके विपरीत होने पर यानी जिसे अनुकूल पदार्थ या व्यक्ति माना था, उसका वियोग होने पर एवं प्रतिकूल पदार्थ या व्यक्ति का संयोग होने पर दुःख का अनुभव करता है। www.jainelibrary.org D

Loading...

Page Navigation
1 ... 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568 569 570 571 572 573 574 575 576 577 578 579 580 581 582 583 584 585 586 587 588 589 590 591 592 593 594 595 596 597 598 599 600 601 602 603 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614 615 616 617 618 619 620 621 622 623 624 625 626 627 628 629 630 631 632 633 634 635 636 637 638 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654 655 656 657 658 659 660 661 662 663 664 665 666 667 668 669 670 671 672 673 674 675 676 677 678 679 680 681 682 683 684 685 686 687 688 689 690 691 692 693 694 695 696 697 698 699 700 701 702 703 704 705 706 707 708 709 710 711 712 713 714 715 716 717 718 719 720 721 722 723 724 725 726 727 728 729 730 731 732 733 734 735 736 737 738 739 740 741 742 743 744 745 746 747 748 749 750 751 752 753 754 755 756 757 758 759 760 761 762 763 764 765 766 767 768 769 770 771 772 773 774 775 776 777 778 779 780 781 782 783 784 785 786 787 788 789 790 791 792 793 794 795 796 797 798 799 800 801 802 803 804 805 806 807 808 809 810 811 812 813 814 815 816 817 818 819 820 821 822 823 824 825 826 827 828 829 830 831 832 833 834 835 836 837 838 839 840 841 842 843 844