________________
के प्रतिनिधि के रूप में साहू जी की विशिष्ट प्रतिभा सम्पन्नता और व्यापक अनुभवों का लाभ पूरे देश को मिला। उनके उद्योगों में 'दी जयपुर उद्योग लिमिटेड' (सीमेंट वस) सवाई माधोपुर राजस्थान, साहू कैमिकल्स लिमिटेड बनारस, साहू जैन लिमिटेड कलकत्ता, अशोका मार्केटिंग लि. दिल्ली, साहू सीमेंट सर्विस दिल्ली, एस. के.जी. शुगर लि. आदि इकाई बहुत प्रसिद्ध हुई।
साहू शान्तिप्रसाद जैन ने श्री रामकृष्ण डालमिया के आग्रह पर डालमिया समूह के प्रमुख उद्योग ‘रोहताश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड' का कार्य भी संभाल लिया। साहू जी के नेतृत्व में यह उद्योग देश की बड़ी पेपर एवं गत्ता उत्पादन इकाइयों में गिना जाने लगा। उन्होंने 'देहरी रोहताश लाइट रेलवे लि.'डालमियानगर बिहार का भी कुशल संचालन किया। बिहार राज्य के आर्थिक विकास में साहू जी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। बिहार में डालमिया नगर औद्योगिक विकास नगर की स्थापना उन्हीं के प्रयासों से हुई। उस स्थान पर पहले केवल रोहताश इंडस्ट्रीज ही थी, परन्तु आज वहाँ चीनी, सीमेन्ट, पेपर, कैमिकल्स, वनस्पति आदि से सम्बन्धित अनेक इकाइयां कार्यरत हैं।
रोहताश इंडस्ट्रीज के पास प्रारम्भ से ही अपना निजी हेलीकॉप्टर तथा अनेक महत्त्वपूर्ण सुविधाएं थी। साहू जी ने इन सभी सुविधाओं का प्रयोग देश के उद्योग व्यवसाय की अभिवृद्धि में किया। उन्होंने उद्योगों से सम्बन्धित विभिन्न पद्धतियों का गम्भीर अध्ययन किया तथा प्राविधिक विषय क्षेत्र में निरंतर गवेषणाएँ करायी। श्री जैन ने कागज, चीनी, वनस्पति, सीमेंट, पाट-निर्मित वस्तुएँ, भारी रसायन, नाइट्रोजन, खाद, पावर, एल्कोहल, प्लाइवुड, साईकिल, कोयले की खाने, लाइट रेलवे इंजीनियरिंग के कारखाने आदि विशाल उद्योग समूह का संचालन किया। 1945 में उन्होंने आस्ट्रेलिया, डच ईस्टइंडीज, सोवियत रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी तथा अन्य यूरोपीय देशों का परिभ्रमण किया। उनके मन में देश के बेरोजगारों के प्रति अतिसंवेदना थी। उन्होंने प्रतिवर्ष हजारों युवकों को विभिन्न साहू जैन संस्थानों में व्यवहारिक प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करायी तथा बाद में उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया।
___आजादी के बाद (1948) उन्होंने विश्व की ख्याति प्राप्त समाचार पत्र कम्पनी 'बैनेट कोलमैन एण्ड कम्पनी लि.' का संचालन किया। जिसके अंतर्गत 'दी टाइम्स ऑफ इंडिया' (अंग्रेजी दैनिक), नवभारत टाइम्स (हिन्दी दैनिक) आदि कई समाचार-पत्रों व पत्रिकाओं का प्रकाशन आरंभ हुआ तथा कई टी.वी. चैनलों का प्रसारण होना शुरू हुआ।
साहू शान्तिप्रसाद जैन के भाई साहू श्रेयांसप्रसाद जैन ने प्रारम्भ में कुछ समय जमींदारी के कार्यों को सम्भाला तथा जिले की म्यूनिस्पिल्टी बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा बिजनौर जिला शिक्षा कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवायें दी।'' भारत छोड़ो
उत्तरप्रदेश के जैन समाज... :: 21