Book Title: Tilakmanjari Ek Sanskritik Adhyayan
Author(s): Pushpa Gupta
Publisher: Publication Scheme

View full book text
Previous | Next

Page 21
________________ धनपाल का जीवन, समय तथा रचनायें मृत्यु शक० स० 919 अर्थात् 997-98 में हुई, अतः मुंज का देहान्त ई०स० 994-98 के मध्य किसी समय हुआ होगा ।1 मुंज ने धारा को छोड़कर उज्जैन को अपनी राजधानी बनाया था, क्योंकि उसका प्रथम दानपत्र, जो वि०स० 1031 का है, उज्जैन के राजदरबार से प्रसारित किया गया था । 2 मुंज अथवा वाक्पतिराज स्वयं विद्वान् कवि होते हुए भी अनेक कवियों का आश्रयदाता था । इस प्रकार मुंज का दरबारी कवि होने से धनपाल नवसाहसाकंचरित के प्रणेता पद्मगुप्त या परिमल, सुभाषितरत्नसंदोह के कर्ता अमितगति, दशरूपकावलोक टीका के कर्ता धनिक, पिंगल छन्दः सूत्र के टीकाकार हलायुध का समकालिक कवि था । धनपाल ने मुंज के अनुज तथा भोज के पिता सिन्धुल अथवा सिन्धुराज का आश्रय भी प्राप्त किया था । इन्हीं सिन्धुराज की आज्ञा से पद्मगुप्त ने नवसाहसांकचरित की रचना की थी 15 11 डा० न्हूलर व सी० एच० टाउनी का मत डा० व्हूलर तथा सी० एच० टाउनी धनपाल को मुंज के समय तक ही मानते हैं तथा भोज की सभा में उसके अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते ।" बहूलर के विचारों में परस्पर विरोध पाया जाता है । इन्हीं डा० बहूलर ने एक स्थान पर धनपाल को 'A protege of King Munja and Bhoja' कहा है ।" अन्तरंग एवं बाह्य प्रमाणों से भी यह सिद्ध होता है कि धनपाल ने सीयक, मुंज व सिन्धुराज के बाद भोज का भी आश्रय प्राप्त किया था । अन्तरंग प्रमाण 5. 6. 1. शास्त्री, विश्वेश्वरनाथ; "मालवे के परमार' - सरस्वती, भग-14, 1913 2. Indian Antiquary, Vol. VI, p. 51-52. 3. प्रेमी, नाथूराम, जैन साहित्य और इतिहास, पृ० 282 4. Ganguly, D C.; History of Parmara Dynasty, p. 62-63. 7. (1) तिलकमंजरी की प्रस्तावना में धनपाल ने स्पष्ट लिखा है कि प्रेमी, नाथूराम; जैन साहित्य और इतिहास, पृ० 282, (A) Buhler, G; Introduction to Paiyalacchi, p. 9. (B) Tawney. C. H. Introduction to Prabandhacintamani Buhler, G.; "The Author of the Paiyalacchi" Indian Antiquary, Vol, IV, p. 59.

Loading...

Page Navigation
1 ... 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 ... 266