________________
मेवाड़ के जैन तीर्थ भाग 2
श्री आदिनाथ भगवान का मंदिर, डूंगला यह शिखरबंद मंदिर बड़ीसादड़ी से 20 किलोमीटर दूर ग्राम के मध्य में स्थित है। ग्राम 600 वर्ष प्राचीन बताया गया है, ग्राम के साथ ही यह मंदिर निर्मित है।जो प्रतिमा वर्तमान में है वे प्रारम्भ से ही स्थापित है। मंदिर में निम्न प्रतिमाएँ स्थापित हैं : 1. श्री आदिनाथ भगवान की
(मूलनायक) श्याम पाषाण की 17" ऊँची प्रतिमा है। इस पर कोई लेख नहीं है। श्री शांतिनाथ भगवान की (मूलनायक के दाएं) श्वेत पाषाण की 14" ऊँची प्रतिमा है। इस पर 2045
वै. सुदि 5 का लेख है। 3. श्री नेमीनाथ भगवान की (मूलनायक के बाएं) श्वेत पाषाण की 14" ऊँची
प्रतिमा है। इस पर 2045 वै. सुदि 5 का लेख है। उत्थापित चल प्रतिमाएँ व यंत्र (धातु की):
श्री शांतिनाथ भगवान की 9" ऊँची प्रतिमा है। इस पर संवत् 2031 पौष
वदि 10 का लेख है। 2. श्री सिद्धचक्र यंत्र 6" गोलाकार है। इस पर संवत् 2031 का लेख है। 3. श्री अष्टमंगल यंत्र 6"x 3" का है। इस पर संवत् 2031 का लेख है।
वेदी की दीवार के बीच आलिए में प्रासाद देवी की श्याम पाषाण की 6" ऊँची प्रतिमा है।
ucation International
Forge1078private Use Only
www.jainelibrary.org