________________
मेवाड़ के जैन तीर्थ भाग 2
श्री सुमतिनाथ भगवान का मंदिर, निम्बाहेड़ा यह पाटबंद मंदिर निम्बाहेड़ा नगर की रत्नराज जयंत सेन कोलोनी में स्थित है। यह नवीन मंदिर है। संवत् 2003 में श्री जयचन्दसेन सूरि महाराज के सदुपदेश से मंदिर का निर्माण करा संवत् 2059 माघशुक्ला 12 को प्रतिष्ठासम्पन्न हुई। इस मंदिर में निम्न प्रतिमाएँ स्थापित है:
1. श्री सुमतिनाथ भगवान की (मूलनायक) श्वेत पाषाण की 17" ऊँची प्रतिमा
श्री वासुपूज्य भगवान की (मूलनायक के दाएं) श्वेत पाषाण की 15' ऊँची प्रतिमा
3.
श्री शांतिनाथ भगवान की (मूलनायक के बाएं) श्वेत पाषाण की 15" ऊँची प्रतिमा
इन तीनों प्रतिमाओं पर संवत् 2059 माघ शुक्ला 2 का लेख है। उत्थापित धातु की प्रतिमा व यंत्र: 1. श्री सुमतिनाथ भगवान की 6"
ऊँची पंचतीर्थी प्रतिमा है। इस पर संवत् 1524 का लेख है।
श्री सिद्धचक्र यंत्र गोलाकार 4.5" का लेख है। सभामण्डप में विभिन्न आलिओं में :
1. श्री गौतम स्वामी की श्वेत पाषाण की 15" ऊँची प्रतिमा है। 2. श्री राजेन्द्र सूरि महाराज की श्वेत पाषाण की 17" ऊँची प्रतिमा है। 3. श्री तुबरू यक्ष की श्वेत पाषाण की 11'' ऊँची प्रतिमा है।
www.jainelibrary.org
ucation International
For Persone165te Use Only