________________ तुलनात्मक धर्मविचार. नहीं तथा प्रत्येक की अपनी भाषा में उच्चारण और व्याकरण के दोष रहने की संभावना कम रहती है। ___ मनुष्यों का अपने देवताओं से कैसा संबंध है, इस प्रश्न का व्यवहारिक निर्णय करने में प्राचीन तथा वर्तमान काल में मनुष्य लगे हुए प्रतीत होते हैं / जिन प्रजाओं के इतिहास वृत्तान्त लिखे गए हैं, उन प्रजाओंने इस विषयमें किस मार्ग का अवलंबन किया है, यह बात हम उनके इतिहास पर से जान सकते हैं। जिनके ऐसे इतिहास हैं उन प्रजाओं को संसार की उन्नत प्रजा के रूप में गिना गया है / जिन प्रजाओं के ऐतिहासिक वृत्तान्त नहीं मिलते वह संसार में अनार्य प्रजा गिनी गई हैं / यद्यपि ऐसी प्रजाओं का लिखित इतिहास नहीं मिलता तो भी दूसरे प्रकार से उनकी प्राचीन दशा का शुद्ध अशुद्ध वृत्तान्त मिल जाता है। मनुष्य जाति के आरंभकाल से जितना उनका भेद है उतना ही भेद उस काल की बहुत कुछ उन्नत प्रजाओं का भी है / हम उनकी प्राचीन दशा की कल्पना तथा अनुमान से उनकी रचना कर सकते हैं / परन्तु ऐसी कल्पनाएं और रचनाएं उन्नत प्रजाओं के अपने सुरक्षित प्राचीन ऐतिहासिक लेखों द्वारा उपलब्ध ज्ञान की अपेक्षा बहुत कम विश्वसनीय और अत्यंत तुच्छ कीमत की होती हैं। वास्तव में देवताओं से अपना कैसा संबंध है इस प्रश्न के निर्णय के लिए मनुष्यों ने कैसा प्रयत्न किया है और