Book Title: Nanarthodaysagar kosha
Author(s): Ghasilal Maharaj
Publisher: Ghasilalji Maharaj Sahitya Prakashan Samiti Indore

View full book text
Previous | Next

Page 294
________________ नानार्थोदयसागर कोष : हिन्दी टीका सहित - वज्रकण्टक शब्द | २७५ इन्द्रे जिनेन्द्र प्रभेदे पुमान् वज्रधरः स्मृतः । वञ्जुलः स्थलपद्मे स्यादशोके तिनिशद्रुमे ॥१५७० ।। हिन्दी टीका - वज्रकण्टक शब्द पुल्लिंग है और उसके दो अर्थ माने जाते हैं - १. स्नुहीवृक्ष (सेड - सेन्ड नाम का प्रसिद्ध वृक्ष विशेष) और २. कोकिलाक्षवृक्ष (ताल मखाना का वृक्ष) । वज्रतुण्ड शब्द भी पुल्लिंग है और उसके चार अर्थ माने गये हैं- १. गणेश (भगवान गणपति) २. मशक (मच्छर ) ३. गरुड तथा ४. गृध्र ( गीध ) । वज्रधर शब्द भी पुल्लिंग है और उसके दो अर्थ माने जाते हैं - १. इन्द्र और २. जिनेन्द्रप्रभेद ( जिनेन्द्र विशेष भगवान तीर्थंकर वज्रधर ) । वञ्जुल शब्द पुल्लिंग है और उसके तीन अर्थ माने गये हैं- १. स्थलपद्म (स्थल कमल) २. अशोक और ३. तिनिशद्रम ( तिनिश नाम का प्रसिद्ध वृक्ष विशेष) । मूल : Jain Education International वेतसे पक्षिभेदे च वटुको भैरवे शिशौ । वठरः पुंसि मूर्खे स्याद् वक्र ऽम्बष्ठे त्रिषु त्वसौ ॥१५७१॥ शठे मन्देऽथ वडभी वडिशाऽऽगारचूडयो: । बण्टो भागे दात्रमुष्टा वकृतोद्वाहकर्मणि ।। १५.७२ ॥ हिन्दी टीका - वञ्जुल शब्द के और भी दो अर्थ माने गये हैं - १. वेतस (बेंत) २. पक्षिभेद (पक्षी विशेष ) । वटुक शब्द भी पुल्लिंग है और उसके भी दो अर्थ होते हैं - १. भैरव ( काल भैरव या महाकाल भैरव) और २. शिशु (बच्चा) । वठर शब्द भी पुल्लिंग है और उसके दो अर्थ माने जाते हैं - १. मूर्ख और २. वक्र किन्तु ३. अम्बष्ठ ( वैश्य वर्ण की स्त्री और ब्राह्मण वर्ण के पुरुष से उत्पन्न सन्तान को अम्बष्ठ कहते हैं । इस अम्बष्ठ अर्थ में वठर शब्द त्रिलिंग माना जाता है। इसी प्रकार १. शठ (दुर्जन) और २. मन्द (शिथिल धीमी चाल वाला) अर्थ में भी वठर शब्द त्रिलिंग माना जाता है । वडभी शब्द स्त्रीलिंग है और उसके दो अर्थ होते हैं—१. वडिश ( वंसी - मछली को मारने का साधन विशेष) और २ आगार चूड़ा ( मकान - गृह का धरणि) । वण्ट शब्द भी पुल्लिंग है और उसके तीन अर्थ माने गये हैं - १. भाग ( हिस्सा अंश) २. दात्रमुष्टि (दरांती की मुष्टि) और ३. अकृतोद्वाहकर्म (अविवाहित पुरुष ) । मूल : वण्ठः कुम्भायुधे खर्वे निर्विवाहक्रियेऽपि च । वण्ठरः स्थगिकारज्जौ श्वपुच्छे तालपल्लवे ।। १५७३।। पयोधरे चाश्वमारकोऽपि परिकीर्तितः । वण्ठालः शूर संग्रामे खर्वे नावि खनित्रके ।। १५७४ ।। हिन्दी टीका - वण्ठ शब्द भी पुल्लिंग है और उसके तीन अर्थ होते हैं - १. कुम्भायुध (कुम्भघड़ा जिनका आयुध - अस्त्र है उसको कुम्भायुध कहते हैं) २ खर्व (नाटा, छोटा) तथा ३. निर्विवाहक्रिय (विवाह क्रियारहित - अविवाहित ) । वण्ठर शब्द भी पुल्लिंग है और उसके पाँच अर्थ होते हैं - १. स्थगिकारज्जु (स्थगिका की डोरी) २. श्वपुच्छ ( कुत्ते की पूँछ ) ३. तालपल्लव, ४. पयोधर ( स्तन या मेघ) तथा ५. अश्वमारकोष । वण्ठाल शब्द भी पुल्लिंग है और उसके चार अर्थ होते हैं - १. शूरसंग्राम (वीरों का युद्ध) २. खर्व (नाटा) ३. नौ (नौका) और ४. खनित्रक ( खनती) इस प्रकार वण्ठाल शब्द के चार अर्थ समझने चाहिए । For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412