Book Title: Khartar Gacchha Bruhad Gurvavali
Author(s): Jinpal Upadhyaya, Jinvijay
Publisher: Singhi Jain Shastra Shiksha Pith Mumbai

View full book text
Previous | Next

Page 24
________________ खरतरगच्छ -गुर्वाषलिका ऐतिहासिक महत्त्व जावालिपुरका राजा उदयसिंह। सं० १३१० वैशाख सुदि १३ शनिवार स्वाति नक्षत्रके दिन, श्रीमहावीर विधिचैत्यमें, राजा व प्रधान पुरुषोंकी उपस्थितिमें राजमान्य महामन्त्री जैत्रसिंहके तत्वावधानमें, पालनपुर, वागडदेश आदिके श्रावकोंके एकत्र होने पर श्रीचौवीस जिनालय आदिकी प्रतिष्ठा, दीक्षादि महामहोत्सवपूर्वक हुई। ___सं० १३१४ में माघ शु० १३ को राजा उदयसिंहके प्रमोदपूर्ण सान्निध्यसे कनकगिरिके मुख्य मन्दिर पर ध्वजारोप हुआ । वर्णगिरिका चाचिगदेव । ___ सं० १३१६ के माघ सुदि ६ को, राजा चाचिगदेवके राजत्वकालमें स्वर्णगिरिके शान्तिनाथ मन्दिर पर खर्णमय ध्वजदंड व कलश स्थापित किये गये। भीमपल्लीका राजा माण्डलिक । सं० १३१७ वैशाख सुदि १० सोमवारको, मीमपल्लीमें राजा माण्डलिकके राजत्वकालमें दण्डनायक श्रीमीलगण (2) के सान्निध्यसे महावीर जिनालय पर स्वर्णदण्ड-कलशादि चढाये गये। चित्तौडका महाराजा समरसिंह । सं० १३३५ फा० कृ० ५ को, महाराजा समरसिंहके रामराज्यमें, चित्तौडके चौरासी मुहल्लेमें जलयात्रापूर्वक स्थानीय ११ मन्दिरोंके ११ छत्र व मुनिसुव्रत, आदिनाथ, अजितनाथ, वासुपूज्य प्रभुकी प्रतिमाएं स्थापित की गई। चित्तौडके युवराज अरिसिंह। सं० १३३५ फाल्गुन शुक्ल ५ को, सकल राज्यधुराको धारण करने वाले राजकुमार अरिसिंहके सान्निध्यसे आदिनाथ मन्दिर पर ध्वजारोप हुआ। बीजापुर नरेश सारंगदेव । सं० १३३७ ज्येष्ठ कृष्ण ४ शुक्रबारको, महाराजाधिराज सारंगदेवके रामराज्यमें, महामात्य मल्लदेव व उपमंत्री विन्ध्यादित्यके कार्यकालमें, बीजापुरमें श्रीजिनप्रबोध सूरिजीका नगरप्रवेश बडे समारोहसे हुआ । मं० विन्ध्यादित्य सूरिजीकी स्तुति करता था। शम्यानयन (सिवाना) का राजा श्रीसोम । श्रीजिनप्रबोध सूरिजीने (सं० १३४० में ) सन्मुख आये हुए श्रीसोम महाराजाकी वीनति स्वीकार कर शम्यानयनमें चातुर्मास किया । जेसलमेर नरेश कर्णदेव । . सं० १३४० के फाल्गुनमें श्रीजिनप्रबोध सूरिजी जेसलमेर पधारे । नगर प्रवेश बड़े समारोहसे हुआ। राजा कर्ण ससैन्य दर्शनार्थ सामने आया। महाराजाके आग्रहसे चातुर्मास भी उन्होंने वहीं किया । जावालिपुरका राजा सामन्तसिंह । सं० १३४२ ज्येष्ठ कृष्णा ९ को, जालौर में सुप्रसन्न महाराजा सामन्तसिंहके सानिध्यसे अनेक जिन प्रतिमाओंकी प्रतिष्ठा और इन्द्रमहोत्सव सम्पन्न हुआ। शम्यानयनका महाराजा सोमेश्वर चौहान । सं० १३४६ फाल्गुन शुक्ल ८ को, महाराजा सोमेश्वरकारित विस्तृत प्रवेशोत्सवसे श्रीजिनचन्द्र सूरिजी शम्यानयन पधारे । सा० बाहड, भा० भीमा, जगसिंह, खेतसिंह सुश्रावकोंके बनवाए हुए प्रासादमें उन्होंने शान्तिनाथ प्रभुकी स्थापना की। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148