Book Title: Parshvanath Charitra Ek Samikshatmak Adhyayana
Author(s): Surendrakumar Jain
Publisher: Digambar Jain Atishay Kshetra Mandir

View full book text
Previous | Next

Page 19
________________ अपभ्रंश चरित काव्य : पउमचरिद, रिट्ठणेमिचरिउ, सोका नहर, पंचूरियति ।। अपभ्रंश का प्रथम महाकवि होने का श्रेय स्वयम्भु को प्राप्त है। महापण्डित राहुल सांकृत्यायन जैसे महारथियों ने स्वयम्भू को हिन्दी का प्रथम महाकवि एवं उनके 'पउमचरिङ' को हिन्दी का प्रथम महाकाव्य स्वीकार किया है। उनके अनुसार संस्कृत काव्य गगन में जो स्थान कालिदाय का है, हिन्दी में तुलसी जिस स्थान पर हैं. प्राकृत में जो स्थान "हाल" ने प्राप्त किया. अपभ्रंश के सारे काल में 'स्वयम्भृ' वहीं स्थान रखते हैं।10 महाकवि स्वयम्भू ने छ: कृतियों को लिखने का गौरव प्राप्त किया, लेकिन अभी तक 'पउमचरिंउ' 'रिटलणेमिचरिउ' एवं 'स्वयम्भू छन्द' वे तीन रचनायें ही प्राप्त हो सकी हैं और 'सोद्धयचरिउ', 'पंचमिचरिउ' एवं 'स्वयम्भू' व्याकरण जैसी कृतियाँ अभी तक अनुपलब्ध हैं। 'पउमचरिड' रामकथा पर आधारित श्रेष्ठ महाकाव्य है, जो 90 सन्धियों में पूर्ण होता है। इनमें से 83 संधियाँ स्वयं स्वयम्भू द्वारा तथा शेष 7 उसके पुत्र त्रिभुवन स्वयम्भू द्वारा निबद्ध हैं। 'रिट्टणेमिचिरिउ' 'हरिवंशपुराण' के नाम से प्रसिद्ध है। यह 112 संधियों में पूर्ण होता है। इस महाकाव्य का 18000 श्लोक प्रमाण आकार है। इस काव्य में 22 वें तीर्थंकर नेमिनाथ. श्रीकृष्ण एवं पाण्डवों का वर्णन मिलता है।11 स्वयम्भू का काल 8 वीं शताब्दी ई. माना जाता है। णायकुमार चरिउ तथा जसहरचरिउ : अपभ्रंश भाषा के सन्दर्भ में महाकवि पुषपदन्त ( 10वीं शताब्दी ई.) का स्थान महाकवि स्वयम्भू के समान प्रमुख है। इन्होंने 'महापुराण', 'णायकुमारचरिउ' एवं 'जसहरचरिउ' की रचना कर अपभ्रंश भाषा के इतिहास में अपना अमर स्थान बनाया है। गायकुमारचरिउ में नव सन्धियों में श्रुतपञ्चमी का माहात्म्य बतलाने के लिए नागकुमार का चरित वर्णित है। 'जसहरचरिउ' में यशोधर की कथा के माध्यम से जीव-बलि का विरोध किया गया है। पासणाहचरिउ : शक संवत् 999 में पद्मकीर्ति ने भगवान पाश्वनाथ की कथा को आधार बनाकर 'पासणाहवरिउ' की रचना की। इस काव्य में महाकाव्य के सभी लक्षण 10 . चन्दाबाई अभिनन्दन ग्रन्थ ५. 413 11 जनविद्या (स्वयम्भू विशेष क) . 19-20

Loading...

Page Navigation
1 ... 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 ... 275