Book Title: Udisa me Jain Dharm
Author(s): Lalchand Jain
Publisher: Joravarmal Sampatlal Bakliwal

View full book text
Previous | Next

Page 20
________________ नजदीक सिद्धार्थ ग्राम धार्मिक और सांस्कृतिक केन्द्र था। उक्त कथन का तात्पर्य केवल इतना ही है कि भगवान् महावीर ने उक्त स्थानों पर धार्मिक उपदेश दिये थे, इसलिए वे जैनधर्म के गढ़ थे। व्यवहार भास्य (६/११५) से ज्ञात होता है कि तोषाली (धवल गिरि) उस समय जैन धर्मोपदेश की केन्द्र थी। यही वहस्थान है जहाँ पर कलिंग जिन की वह चमत्कारी मूर्ति स्थापित थी। जिसका संरक्षण राजा तोषालिक करता था। आगे यह भी कहा गया है कि भारी वर्षा होने के कारण फसल के न होने से जैन मुनियों को वहाँ प्रचुरता से उगने वाले ताड़ के फलों पर निर्भर रहना पड़ता था। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि जैन आगमों में कलिंग को आर्य देश माना गया है। अत: जैन तपस्वियों को यहाँ विहार करना आसान था। यही कारण है कि कलिंग में जैन धर्म का बहुत प्रचार प्रसार हुआ 91T1 The early read of Jainism in Orissa is evident from these traditions and will not be unreason able to conclude that Jainism made it's first appearance in this country in six century B.C. when Mahavira visit it. के .सी. पाणिग्राही ने हिस्ट्री ऑफ दि उडीसा (पृ २९६) में ऐसा ही कहा है। लेकिन पाणिग्राही का यह कथन तर्क संगत नंही है कि कलिंग में जैन धर्म का प्रवेश महावीर के विहार करने से हुआ है, क्यों कि हम देख चुके हैं कि त्र-षमदेव ने भी यहाँ विहार किया था और धर्मोपदेश दिये थे। यह सत्य है कि भगवान् महावीर के समय में जैन धर्म कलिंग में जड़ें जमा चुका था। हाथी गुम्फां शिलालेख से ज्ञात होता है कि भगवान् महावीर ने कलिंग देश में विहार करने के क्रम में उदयगिरि या कुमारी पर्वत पर धर्म चक्र प्रर्वतन किया था। दूसरे शब्दों में महावीर का समोसरण (धार्मिक सभा) यहाँ आया था और कुमारी पर्वत पर उन्होंने धर्मोपदेश दिया था। उसी स्थान पर बाद में एक जैन मंदिर का निर्माण भी राजा खारवेल ने कराया था। उपर्युत विवरणों से स्पष्ट है कि करोड़ों-करोड़ वर्ष पूर्व में हुए तीर्थकर त्र-षभदेव के समय से कलिंग जैन धर्म का केन्द्र रहा। उनके उत्तरवर्ती तीर्थकरों विशेषकर पार्श्वनाथ और महावीर ने अपने संघ के साथ सम्पूर्ण कलिंग देश में विहार कर जैनधर्म का उपदेश दिया और उसे स्थायित्व प्रदान किया। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158