Book Title: Sramana 2004 10
Author(s): Shivprasad
Publisher: Parshvanath Vidhyashram Varanasi

View full book text
Previous | Next

Page 52
________________ जैन एवं बौद्ध श्रमण संघ में विधि शास्त्र का विकास : एक परिचय : ४७ प्रेरणा देते हैं और स्वयं भी नैतिक चरम (मोक्षावस्था) की स्थिति पर पहुँचते हैं। इस प्रकार तत्कालीन समाज के लिए श्रमण संघ का योगदान अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। निस्सन्देह, जैन एवं बौद्ध श्रमण संघ की स्थापना एक ऐतिहासिक आवश्यकता थी । दोनों परम्पराओं के गहन अध्ययन से पता चलता है कि श्रमणों के लिए बनाए गए विधि / नियम दोनों धर्मों के विकास में कहाँ तक सहायक रहे हैं। जैन एवं बौद्ध धर्मों में आचार सम्बन्धी अनेक ग्रन्थों की रचना की गयी है। बौद्ध ग्रन्थ यथा- महावग्ग, चुल्लवग्ग तथा निकाय साहित्य में यत्र-तत्र ही भिक्षुभिक्षुणियों के आचार या विधि नियमों के उल्लेख प्राप्त होते हैं। जैन ग्रन्थों जैसे आचारांग, स्थानांग, दशवैकालिक, उत्तराध्ययन, दशाश्रुतस्कन्ध, बृहत्कल्प सूत्र, व्यवहारसूत्र, निशीथसूत्र तथा इनके व्याख्या एवं टीका ग्रन्थों में जैन भिक्षुभिक्षुणियों के विधि से सम्बन्धित नियम बिखरे हुए प्राप्त होत हैं। श्रमण परम्परा से सम्बन्धित आधुनिक काल में भी अनेक पुस्तकें प्रकाश में आयी हैं यथा 'Contribution to the History of Brahmanical Asceticism' (H.D. Sharma), Early Buddhist Monachism (Sukumar Dutta), Early Monastic Buddhism (Nalinaksha Dutta), History of Jain Monachism (S.B. Dev), Early Buddhist Jurisprudence (D.N. Bhagavat), Jaina Monastic Jurisprudence (S. B. Dev) आदि पुस्तकें अत्यन्त महत्त्वपूर्ण हैं जिनमें श्रमण परम्परा के आचार सम्बन्धी नियमों का एक सम्यक् चित्र उपस्थित होता है । सन्दर्भ : १. दशवैकालिक, ३/२, ६/४८-४९, ८/२३, १०/४/०४. २. सूत्रकृतांक, १, ९, १४. ३. बृहत्कल्पसूत्र, १ / ३८. ४. मूलाचार, ९ / १९. ५. मूलाचार, १०/५८-६०. 6. A List of Brahmi Inscription, 93. ७. "रूक्खमूलेसेनासनं " महावग्ग, पृ० - ५५. ८. महावंस, १९/८२-८३. ९. उत्तराध्ययन, २६ वाँ अध्याय. १०. बृहत्कल्पभाष्य, भाग चतुर्थ, ४१२९-४६. * Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162