Book Title: Karm Prakruti Part 02
Author(s): Shivsharmsuri, Acharya Nanesh, Devkumar Jain
Publisher: Ganesh Smruti Granthmala

View full book text
Previous | Next

Page 402
________________ ३६८ ] [ कर्मप्रकृति का उत्कृष्ट स्थितिसत्व होता है। इसका तात्पर्य यह है - सातावेदनीय को वेदन करने वाला कोई जीव असातावेदनीय की उत्कृष्ट स्थिति बांधता है और उसे बांधकर पुनः सातावेदनीय को बांधने लगा। बंधावलिका के व्यतीत होने के पश्चात् एक आवलिका से उपरितन संपूर्ण ही आवलिकाद्विक से हीन तीस कोडाकोडी सागरोपम प्रमाण जो असातावेदनीय का स्थितिसत्व है, उसे उस वेद्यमान और बध्यमान सातावेदनीय में उदयावलिका से ऊपर संक्रान्त करता है, तब उस उदयावलिका से सहित संक्रमण के द्वारा आवलिकाद्विक से हीन जो उत्कृष्ट स्थिति का समागम हुआ वह असातावेदनीय का उत्कृष्ट स्थितिसत्व है। इसी प्रकार नव नोकषाय, मनुष्यगति, आदि के पांच संहनन, आदि के पांच संस्थान प्रशस्त विहायोगति, स्थिर शुभ, सुभग, सुस्वर, आदेय, यश:कीर्ति और उच्चगोत्र इन अट्ठाईस प्रकृतियों का आवलिकाद्विक से हीन अपनी अपनी सजातीय उत्कृष्ट स्थिति का समागम है। इन उदयावलिका सहित उत्कृष्ट स्थितिसत्कर्म उस प्रकृति का जानना चाहिये। ____ सम्यक्त्व मोहनीय का उत्कृष्ट स्थितिसत्व अन्तर्मुहूर्त हीन उदयावलिका सहित उत्कृष्ट स्थिति समागम है। वह इस प्रकार – कोई जीव मिथ्यात्व की उत्कृष्ट स्थिति को बांधकर और उसी मिथ्यात्व में अन्तर्मुहूर्त रहकर तत्पश्चात् सम्यक्त्व को प्राप्त होता है। उसके सम्यक्त्व को प्राप्त होने पर मिथ्यात्व की आवलिका से ऊपर जो उत्कृष्ट स्थिति है तो भी संख्या से अन्तर्मुहूर्त कम सत्तर कोडाकोडी सागरोपम प्रमाण है। उस सभी को उदयावलिका से ऊपर सम्यक्त्वमोहनीय में संक्रान्त करता है। इसीलिये अन्तर्मुहूर्त कम ही उत्कृष्ट स्थिति समागम उदयावलिका सहित सम्यक्त्व का उत्कृष्ट स्थितिसत्व है। __जिन प्रकृतियों की संक्रमण से उत्कृष्ट स्थिति पाई जाती है, किन्तु संक्रमण काल में जिनका उदय नहीं है। ऐसी संक्रम काल में अनुदय वाली उन प्रकृतियों का उतना ही पूर्वोक्त स्थितिसत्व एक समय से कम जानना चाहिये। अर्थात् आवलिकाद्विक से हीन उत्कृष्ट स्थिति समागम एक समय से कम आवलिका सहित उन प्रकृतियों का उत्कृष्ट स्थितिसत्व होता है। वह इस प्रकार जानना चाहिये कि कोई मनुष्य उत्कृष्ट संक्लेश के वश से उत्कृष्ट नरकगति की स्थिति को बांधकर परिणाम के परिवर्तन से देवगति को बांधने लगा, तब बध्यमान उस देवगति में आवलिका से ऊपरी बंधावलिका रहित नरकगति की स्थिति को उदयावलिका से ऊपरी बीस कोडाकोडी सागरोपम प्रमाण सम्पूर्ण ही स्थिति को संक्रमाता है और एक समय प्रमाण देवगति की जो प्रथम स्थिति है, उसे वेद्यमान मनुष्यगति में स्तिबुकसंक्रमण से संक्रान्त करता है। तब उस एक समय प्रमाण स्थिति से हीन आवलिका से अधिक आवलिकाद्विक हीन उत्कृष्ट स्थिति समागम देवगति का

Loading...

Page Navigation
1 ... 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522