Book Title: Bhagvati Sutra Part 02
Author(s): Ghevarchand Banthiya
Publisher: Akhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh

Previous | Next

Page 434
________________ भगवती सूत्र - श. ६ उ ३ वस्त्र और जीव के पुद्गलोपचय १० उत्तर - गोयमा ! इरियावहियबंधयस्म कम्मोवचए साइए सपवज्जवसिए, भवसिद्धियस्स कम्मोवचए अणाइए सपज्जवसिए, अभवसिद्धियस्स कम्मोवचए अणाइए अपज्जवसिए से तेणट्टेणं गोयमा ! कठिन शब्दार्थ- पोग्गलोवचए - पुद्गलों का उपचय - संग्रह, पओगसा प्रयोग से, वीससा - स्वाभाविक रूप से, साइए सपज्जवसिए आदि और अंत सहित, साइए अपज्जवसिएआदि युक्त अंत रहित अणाइए सपज्जवसिए - अनादि सपर्यवमित, अणाइए अपज्जबसिए - अनादि अपर्यवसित, ईरियावहियबंधस्स- इर्यापथिक ( गमनागमन) बंध की अपेक्षा, अभवसिद्धियस्स - जो मुक्त नहीं हो सकता हो उसके । भावार्थ - ५ प्रश्न - हे भगवन् ! वस्त्र में पुद्गलों का उपचय होता है, वह प्रयोग से ( पुरुष के प्रयत्न से ) होता है अथवा स्वाभाविक ? ९५१ ५ उत्तर - हे गौतम! प्रयोग से भी होता हे और स्वाभाविक रूप से भी होता है । ६ प्रश्न - हे भगवन् ! जिस प्रकार प्रयोग से और स्वाभाविक रूप से वस्त्र के पुद्गलों का उपचय होता है, तो क्या उसी प्रकार जीवों के भी प्रयोग से और स्वभाव से कर्म पुद्गलों का उपचय होता है ? ६ उत्तर - हे गौतम ! जीवों के जो कर्म पुद्गलों का उपचय होता है, वह प्रयोग से होता है, किन्तु स्वाभाविक रूप से नहीं होता है । ७ प्रश्न - हे भगवन् ! इसका क्या कारण है ? ७ उत्तर - हे गौतम! जीवों के तीन प्रकार के प्रयोग कहे गये हैं। यथामनप्रयोग, वचनप्रयोग और कायप्रयोग । इन तीन प्रकार के प्रयोगों से जीवों के कर्मों का उपचय होता है। इसलिये जीवों के कर्मों का उपचय प्रयोग से होता है, स्वाभाविक रूप से नहीं । इस प्रकार सभी पञ्चेन्द्रिय जीवों के तीन प्रकार का प्रयोग होता है । पृथ्वीकायिकादि पांच स्थावर जीवों के एक काय प्रयोग से होता C Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560