Book Title: Updeshmala
Author(s): Jayanandvijay
Publisher: Guru Ramchandra Prakashan Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 248
________________ श्री उपदेश माला गाथा १२० सागरचन्द्रकुमार की कथा 'सत्पुरुष मन, वचन और काया इन तीनों में पुण्य रूपी अमृत से भरे रहते हैं। वे अपनी उपकार राशियों से तीनों लोक को प्रसन्न कर देते हैं। साथ ही दूसरों के परमाणु जितने गुण को वे पर्वत के समान मानकर नित्य अपने हृदय में उसे विकसित करते रहते हैं। सचमुच ऐसे संतपुरुष विरले ही होते हैं ||१०८॥ इसीलिए चाचाजी! कमलामेला से मिलाप आप जैसे परोपकारी सत्पुरुष ही करा सकते हैं। सागरचन्द्र की व्यथा सुनकर शाम्बकुमार ने उससे मिलाप कराना स्वीकार किया। तत्पश्चात् अपने विद्याबल से उसने द्वारिका के उद्यान से कमलामेला के घर तक सुरंग बनवाई और उस सुरंग के रास्ते से गुप्त रूप से उसे द्वारिका नगरी के उद्यान में ले आया। फिर नारदजी को वहाँ बुलाकर उनकी साक्षी से सागरचन्द्र के साथ शुभमुहूर्त में उसका पाणिग्रहण करा दिया। इधर कमलामेला के माता-पिता ने घर में अपनी कन्या को न देखकर सर्वत्र उसकी खोज करनी शुरू कर दी। वन में पहाड़ आदि पर जब कहीं भी उसका पता न लगा तो उन्होंने श्रीकृष्णजी से निवेदन किया- "स्वामिन्! आप सरीखे समर्थ नाथ होने पर भी मुझ अनाथ की कन्या को कोई अपहरण करके ले गया है। सुना है, किसी विद्याधर ने उसे उद्यान में ले जाकर छोड़ दी है।" यह सुनते ही श्रीकृष्णजी सेनासहित कन्या को छुड़ाने के लिए उस उद्यान की ओर रवाना हुए। श्रीकृष्णजी को आते देख नारद मुनि और शाम्बकुमार सामने आये। शाम्बकुमार ने उनके चरणों में नमस्कार किया और सारी घटना आद्योपान्त कह सुनाई। श्रीकृष्णजी ने अपने पुत्र की यह करतूत जानकर चुप्पी साध ली। इतने में ही नभसेन भी वहाँ आ पहुँचा। सागरचन्द्र ने नभसेन के चरणों में पड़कर क्षमा मांगी। परंतु नभसेन अन्यमनस्का होकर खड़ा रहा। उसने सागरचन्द्र को क्षमा नहीं दी। मन में वैर की गांठ बांध ली। अस्तु, सागरचन्द्र कमलामेला को लेकर अपने घर लौट आया और आनंद पूर्वक सुखोपभोग करते हुए जीवन बिताने लगा। एक बार भगवान् अरिष्टनेमि का उपदेश सुनकर सागरचन्द्र ने उनसे श्रावक के बारह व्रत अंगीकार किये। एक बार १२ व्रतों के उपरांत उसने श्रावकप्रतिमा के आराधन का निश्चय किया और उसकी आराधना के लिए स्मशानभूमि में जाकर कायोत्सर्ग करके खड़ा रहा। नभसेन इसी ताक में रहा करता था कि 'कब मौका मिले और कब मैं अपने वैर का बदला लूं।' नभसेन लोगों के मुख से सागरचन्द्र को स्मशान भूमि में गया जानकर वहीं पहुँच गया और अच्छा मौका देखकर उसने ध्यानस्थ खड़े सागरचन्द्र के मस्तक पर गीली मिट्टी की पाल 221

Loading...

Page Navigation
1 ... 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444